Betul Crime News Today: ग्राम सिरडी में युवक की संदिग्ध मौत, शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका
Betul Crime News Today: Suspicious death of a youth, sensation spread after finding the dead body, suspicion of murder

Betul Crime News Today: बैतूल मुलताई के मासोद चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिरडी में एक युवक की संदिग्ध मौत हो गई। युवक का शव खेत के रास्ते पर पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए पट्टन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेज दिया है।
मासोद चौकी प्रभारी बसंता अहाके ने बताया कि मंगलवार सुबह ग्राम सिरडी में माधोराव पिता उद्या सराटकर (46) का शव मिला है। युवक सुबह के समय खेत जाने का कहकर घर से निकला था। गांव के ही समीप खेत के रास्ते पर युवक का शव पड़ा मिला है। युवक की हत्या होने की भी आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले है।
पुलिस हृदयघात से मौत होने की संभावना जता रही है। जहरीला पदार्थ खाने मौत हुई हो या फिर हत्या भी की जा सकती है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत का कारण सामने आएगा। सभी पहलुओं पर जांच की जाएगी । फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी हैं।



