Mohan Cabinet Decision: मोहन कैबिनेट की बैठक हुई संपन्न, कई बड़े प्रस्तावो पर मुहर, इन कर्मचारियों को मिला तोहफा

Mohan Cabinet Decision:
Mohan Cabinet Decision:

Mohan Cabinet Decision: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज मंगलवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में 11:00 मंत्रालय की अहम बैठक हुई जिसमें कई बड़े फैसले लिए गए। इस बैठक में सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों को एक वेतन वृद्धि का लाभ मिलने को लेकर भी फैसला लिया गया और पेंशन को लेकर भी बड़ा फैसला लिया गया। तो आईए जानते हैं मोहन कैबिनेट के बैठक की बड़ी बातें…

मोहन कैबिनेट की बैठक की मुख्य बातें ( Mohan Cabinet Decision )

राज्य में 30 जून और 31 जून को रिटायर्ड होने वाले कर्मचारियों को एक वेतन वृद्धि का लाभ मिलेगा इसके साथ ही उनके पेंशन का भी निर्धारण किया जाएगा।

नर्मदापुरम के बाबई मोहासा में नवकरणीय ऊर्जा के लिए भूमि की आवंटित करने का निर्णय लिया गया।बाबई में पहले से एमपी सरकार सोलर पावर के लिए काम कर रही है, लगभग 214 एकड़ भूमि सरकार पहले भी दे चुकी थी, लेकिन मांग को देखते हुए सरकार ने 311.44 एकड़ भूमी और देने का प्रस्‍ताव कैबिनेट में पास किया है।

मुरैना में बनेगा सोलर एनर्जी स्टोरेज का प्लांट।

भोपाल के भंवरी में अतिरिक्त भूमि की आवंटित।

15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जन्म जयंती पर धार और शहडोल में होंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअली जुड़ेंगे।

Also Read:MP IAS Transfer List: मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, आधी रात को 26 आईएएस अधिकारियों के तबादले

भौरी में नवकरणीय ऊर्जा के लिए 21.4 हेक्टेयर भूमि आवंटित की गई है।

आवास योजना के तहत सरकार का लक्ष्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों में 1.5 लाख रुपये और शहरी क्षेत्रों में 2.5 लाख रुपये का लाभ हितग्राहियों को प्रदान किया जाए।

Also Read:MP News: मप्र में 1230 किमी की 27 सड़क मंजूर, 20 हजार करोड़ होंगे खर्च, इन जिलों का सफर होगा आसान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button