Betul Today News: मुलताई को पांढुर्ना जिले में शामिल करने को लेकर विधायक हेमंत खंडेलवाल की बड़ी प्रतिक्रिया आई सामने, भ्रमित करने वाले हो जाएंगे पानी- पानी

Betul Today News: MLA Hemant Khandelwal's big reaction came out regarding the inclusion of Multai in Pandhurna district, those who confuse will be left speechless

Betul Today News:  मुलताई को पांढुर्ना जिले में शामिल करने को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है। यह खबर प्रदेश स्तर के सोशल मीडिया में प्रकाशित हुई है। मुलताई को पांढुर्ना में शामिल किए जाने का हर कोई विरोध कर रहा है।  इस बारे में भाजपा के बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल   की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। विधायक कहा कि  परिसीमन आयोग का गठन हुआ है। जिसमें आयोग ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि मुलताई को पांढुर्ना जिले में शामिल कर सकते है। आयोग ने अपना मत रखा है।  मुलताई पांढुर्ना में शामिल होगा या करेंगे ऐसा कुछ भी आदेश में नही है। 
मुलताई बैतूल में ही रहेगा- हेमंत
विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि मुलताई बैतूल जिले में ही शामिल रहेगा। मुलताई को पांढुर्णा में नही जाने देंगे। इस संबंध में सरकार स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जनता की भी राय लेगी की क्या करना है। भाजपा के सभी जनप्रतिनिधि चाहते हैं कि मुलताई बैतूल में ही शामिल रहे। पांढुर्ना में शामिल करने का सवाल ही खड़ा नही होता है।
हस्ताक्षर वाली फ़ोटो को लेकर फैला रहे भ्रम
सोशल मीडिया पर सांसद दुर्गादास उइके और बैतूल विधायक की हस्ताक्षर वाली फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें कहा जा रहा है कि मुलताई को पांढुर्णा जिले में शामिल होने के लिए बैतूल के जनप्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर किए हैं। इस तरह की बातें कर सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही है। तस्वीर लोगों को भ्रमित करने वाली है। फोटो को लेकर विधायक ने कहा कि मुलताई को पांढुर्ना में शामिल किए जाने को लेकर किसी भी जनप्रतिन ने हस्ताक्षर नहीं किए हैं। पांढुर्णा को जिला बनाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चल रहा था इसी दौरान जनप्रतिनिधियों को रोककर हस्ताक्षर किए थे। कुछ तथा कथित लोगों द्वारा यह फोटो वायरल कर लोगों को भ्रमित किया जा रहा है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button