MP News: आपको भी आ सकता हैं मोहन यादव का फोन, खुद आम लोगों की समस्या सुन रहे मुख्यमंत्री

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक अच्छी पहल शुरू की है। राज्य के मुख्यमंत्री 28 तारीख से सीएम हेल्पलाइन समेत किसी भी सरकारी प्लेटफार्म पर शिकायत करने वालों से सीधे बात कर सकते हैं। राज्य सरकार पहली बार नए स्वरूप में सीएम समाधान सेवा शुरू करने वाली है।

हर माह सीएम सुनेंगे शिकायत (MP News )

मुख्यमंत्री हर महीने की 28 तारीख या किसी तय तारीख को गंभीर शिकायत करने वाले चुनिंदा शिकायतकर्ताओं से बात करेंगे। मुख्यमंत्री का कहना है की शिकायत सुनने के बाद ही समाधान होगा। ऐसा करने से इंसाफ मिलेगा इसके साथ ही अफसर और कर्मी जो शिकायतकर्ता के साथ नाइंसाफी कर रहे हैं उनके खिलाफ भी एक्शन भी होगा।

यह भी पढ़ें: MP News: लाडली बहनों की तरह 54 लाख बच्चों के खाते में भेजेंगे राशि, मुख्यमंत्री का ऐलान

प्रधानमंत्री की सिख पर अमल करेगा मध्य प्रदेश

17 अक्टूबर को चंडीगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की बैठक हुई थी। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि शिकायतों को गंभीरता से सुनकर संतोष पूर्वक उसका निवारण करना जरूरी है ताकि जनता को सही मायने में गुड गवर्नेंस का एहसास हो पाए।

यह भी पढ़ें: MP News : मुख्यमंत्री ने डबल किया मानदेय, दिवाली से पहले इन्हें दोगुनी सौगात

MP News : मध्य प्रदेश में रोजाना 12000 से अधिक कॉल सीएम हेल्पलाइन नंबर पर आता है लेकिन कई बार उन्हें इंसाफ नहीं मिल पाता है और कई बार तो मंत्रियों को सीधे मेल भी आ रहा है ऐसे में अब मुख्यमंत्री सीधे शिकायत सुनेंगे ताकि किसी को कोई परेशानी ना हो।

Also Read: Ladli Behna Yojana: नए आवेदन के लिए लाडली बहनों को जमा कराने होंगे ये जरूरी दस्तावेज, थोड़ी सी गलती पड़ेगी भारी 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button