MP News : मुख्यमंत्री ने डबल किया मानदेय, दिवाली से पहले इन्हें दोगुनी सौगात
MP News : दिवाली का त्यौहार नजदीक है ऐसे में मुख्यमंत्री मोहन यादव के द्वारा राज्य के सभी कर्मचारियों को और नागरिकों को कुछ ना कुछ तोहफा जरूर दिया जा रहा है। अब मुख्यमंत्री के द्वारा जनजातीय क्षेत्रों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा दिया गया है। मुख्यमंत्री ने मोबिलाइजर्स का मानदेय बढ़ाने का फैसला लिया है।
पेशा मोबिलाइज का मानदेय ₹4000 से बढ़कर सीधा ₹8000 कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे मोबिलाइज के जीवन यापन में आसानी होगी।
मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके दी जानकारी ( MP News )
इसको लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि सरकार के द्वारा अपना एक और संकल्प पूरा किया गया है। जनजातीय क्षेत्रों में ग्राम सभाओं को सशक्त बनाने के प्रति महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मोबिलाइज का मानदेय ₹8000 कर दिया गया है। पेशा मोबिलाइज स्कोर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा जनजाति वर्ग के कल्याण हेतु प्रतिबद्धता के साथ हम निरंतर कार्य कर रहे हैं।
इसके पहले मोबिलाइज का मानदेय ₹4000 था जो की बेहद कम था लेकिन अब मुख्यमंत्री ने दिवाली का तोहफा देते हुए मोबिलाइजर्स की सैलरी सीधा ₹8000 रुपए कर दिया। मुख्यमंत्री के इस फैसले से मोबिलाइज खुशी से झूम उठे।



