MP News: लाडली बहनों की तरह 54 लाख बच्चों के खाते में भेजेंगे राशि, मुख्यमंत्री का ऐलान
MP News: मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा राज्य के नागरिकों के लिए कई शानदार योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। राज्य के 54 लाख के स्टूडेंट्स के लिए शुक्रवार का दिन महत्वपूर्ण था क्योंकि इस दिन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के द्वारा राज्य के स्टूडेंट्स के खाते में लगभग 324 करोड़ की राशि सिंगल क्लिक से ट्रांसफर की गई। यह राशि यूनिफार्म के लिए दी गई है।
स्टूडेंट के खाते में सरकार ने भेजा 324 करोड रुपए ( MP News )
शुक्रवार के दिन भोपाल के प्रशासन अकादमी में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान एवं गणवेश वितरण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य के 54 लाख के स्टूडेंट्स के खाते में 324 करोड़ राशि सिंगल क्लिक के जरिए भेजें।इसके साथ ही साथ राष्ट्रीय इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता में फर्स्ट स्थान प्राप्त करने वाले भिंड जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के दसवीं के विद्यार्थी दीपक वर्मा को मुख्यमंत्री ने ₹25000 देकर सम्मानित किया।
Also Read:MPPGCL Recruitment: बिजली विभाग में इन पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, लाखों रुपए होगी सैलरी, जल्द करें आवेदन
मेधावी छात्रों को पैसे देगी मोहन सरकार
मध्य प्रदेश में मोहन यादव सरकार मेधावी छात्रों की पढ़ाई के लिए अब उनके खाते में सीधे पैसे भेजेगी । राज्य में प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत स्कॉलरशिप देने की शुरुआत कर दी गई है और केंद्रीय क्षेत्रीय छात्रवृत्ति योजना सत्र 2024-25 के लिए आवेदन भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।



