MP Weather Today : उज्जैन महाकाल में बारिश से दीवार गिरी, 2 लोगों की मौत, एमपी के इन जिलों में बारिश का अलर्ट
MP Weather Today: Wall collapsed due to rain in Ujjain Mahakal, 2 people died, rain alert in these districts of MP
MP Weather Today : मानसून के जाते-जाते पूरे मध्य प्रदेश में जोरदार बारिश हो रही है। मध्य प्रदेश के उज्जैन महाकाल में शुक्रवार शाम को भारी बारिश के कारण दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है। चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया है। यह हादसा महाकाल मंदिर के गेट नंबर 4 पास हुआ है।
मौसम विभाग भोपाल में शुक्रवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगली 24 घंटे के दौरान प्रदेश के बड़वानी, अलीराजपुर झाबुआ, धार , राजगढ़, बुरहानपुर, खरगौन, रतलाम, उज्जैन, देवास, आगर, मंदसौर, गुना, शिवपुरी, सिंगरौली, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मेहर जिले में बारिश की संभावना है।
इन जिलों में भी बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, नर्मदापुरम, बेतूल, हरदा, खंडवा, इंदौर, शाजापुर, नीमच, अशोकनगर, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकला, सीधी, रीवा, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, पाढर्णा जिलों में तेज से मध्यम बारिश की संभावना बनी है।
मुख्यमंत्री ने जताया दुख
हादसे को लेकर मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने दुख जताया है। सीएम ने कहा कि उज्जैन में महाराजवाड़ा स्कूल के समीप दीवार गिरने से स्थानीय दो लोगों की मृत्यु की अत्यंत ही दुःखद घटना हुई है। घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देशित किया है।
बाबा महाकाल दिवंगतों की आत्मा को श्री चरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।मध्यप्रदेश शासन की ओर से मृतकों के परिवार को ₹4-4 लाख तथा घायलों को 50,000 की आर्थिक सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं। दुःख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त करता हूं।



