IPS Tranfer List: एमपी में 15 आईपीएस अफसरों का हुआ तबादला, लेडी सिंघम अनु बेनीवाल का भी बढ़ा कद

IPS Tranfer List:
IPS Tranfer List:

IPS Tranfer List:  मध्य प्रदेश के पुलिस महकमें में बड़ा तबादला किया गया है। 15 आईपीएस अफसर का तबादला कर दिया गया है। इसमें कई चर्चित आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है जिसमें यंग आईपीएस ऑफिसर अनु बेनीवाल का नाम भी शामिल है।उनकी पोस्टिंग ग्वालियर में थी लेकिन अब उनका तबादला हो गया है और इसके साथ ही सीनियर आईपीएस ऑफिसर जयदीप प्रसाद का भी तबादला हुआ है। उन्हें तबादले के बाद डीजी बना दिया गया है।

15 आईपीएस अफसरों का हुआ तबादला (IPS Tranfer List)

मध्य प्रदेश के गृह विभाग के तरफ से आईपीएस ऑफीसरों के तबादले की सूची जारी कर दी गई है।1995 बैच के आईपीएस अफसर जयदीप प्रसाद को लोकायुक्त की कमान सौंपी गई है। 1996 बैच के IPS योगेश चौधरी एडीजी प्रबंध बने है। भोपाल में जोन-2 की SCP श्रद्धा तिवारी को प्रमोशन मिला है।

सोनाक्षी सक्सेना का भी कद बढ़ा

2020 बैच की चर्चित आईपीएस ऑफिसर सोनाक्षी सक्सेना का कद बढ़ा है। पहले वह आईपीएस ऑफिसर के रूप में तैनात थी लेकिन अब वह भोपाल कमिश्नरेट में आ गई है। यहां उनका इंटेलिजेंस सिक्योरिटी की कमान दी गई है इसके साथ ही कई यंग आईपीएस ऑफीसरों का तबादला हुआ है।

एमपी की फेमस आईपीएस अनु बेनीवाल का भी हुआ तबादला

इसके साथ ही 2022 बैच के आईपीएस अधिकारी अनु बेनीवाल का भी तबादला हो गया है। अभी अनु बेनीवाल ग्वालियर में तैनात थी लेकिन उनका तबादला धार में कर दिया गया है। अनु बेनीवाल ने ग्वालियर में रहते हुए अपनी अलग पहचान बनाई थी।

Also Read:Betul Employment News: जिला प्रशासन और म.प्र. राज्य आजीविका मिशन की विशेष पहल से रोजगार मेले में 118 युवाओं को मिला रोजगार

Related Articles

Back to top button