Betul CMHO Inspection :- प्रभारी सीएमएचओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण, कई कर्मचारी मिले नदारद, वेतन काटने के निर्देश
Betul CMHO Inspection: The in-charge CMHO inspected a Community Health Centre; several staff members were found absent, and instructions were issued to deduct their salaries.
Betul CMHO Inspection : बैतूल प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजीव शर्मा ने 22 अक्टूबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहपुर में अधिकारी, कर्मचारियों की उपस्थिति पंजी का निरीक्षण किया तथा अपने कर्तव्य स्थल पर समय-सीमा में उपस्थित न मिलने वाले अधिकारी, कर्मचारियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुये उपस्थिति पंजी में अनुपस्थित दर्ज की गई।
अनुपस्थित अधिकारी, कर्मचारियों में 02 आरबीएसके चिकित्सक, 1 लैब टेक्नीशियन, 1 फॉर्मासिस्ट, 2 एएनएम, 1 पोषण प्रशिक्षक एवं अन्य 3 कर्मचारी शामिल थे। इस दौरान उन्होंने अपने कर्तव्य स्थल पर समय सीमा में उपस्थित नहीं होने वाले अधिकारी, कर्मचारियों पर आवश्यक कार्यवाही करते हुये एक दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहपुर के प्रभारी बीएमओ एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एसके रघुवंशी, चिकित्सा अधिकरी डॉ. यश अहिरवार, चिकित्सा अधिकारी डॉ. पलास कापसे, चिकित्सा अधिकारी डॉ. महिमा सिंग, बीसीएम श्री क्रांति यादव एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।
क्रमांक 156/1822/10/2026



