Betul Employment News: जिला प्रशासन और म.प्र. राज्य आजीविका मिशन की विशेष पहल से रोजगार मेले में 118 युवाओं को मिला रोजगार
Betul Employment News: District administration and M.P. 118 youths got employment in the employment fair due to the special initiative of the State Livelihood Mission
Betul Employment News: जिला प्रशासन बैतूल और मध्यप्रदेश राज्य आजीविका मिशन के संयुक्त प्रयासों से जिले के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण रोजगार पहल की शुरुआत की गई है। यह पहल जिला कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के कुशल नेतृत्व और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अक्षत जैन के मार्गदर्शन में संचालित हो रही है। रोजगार और ग्रामीण कौशल विकास योजना के अंतर्गत कैपिटल सिक्यूरिटी फोर्स लिमिटेड, हैदराबाद के सहयोग से जिले के सभी विकास खंडों में विशेष रोजगार मेलों का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से जिले के 118 युवाओं को सुरक्षा जवान और सुरक्षा सुपरवाइजर के पदों के लिए चयनित किया गया है।प्रशिक्षण के लिए युवाओं को हैदराबाद रवाना
आज दिनांक 23 सितम्बर 2024 को रोजगार पहल के पहले चरण में चयनित 56 युवक-युवतियों को जिला पंचायत कार्यालय, बैतूल से हरी झंडी दिखाकर हैदराबाद प्रशिक्षण केंद्र के लिए रवाना किया गया। यह प्रशिक्षण 15 दिनों का होगा, जिसमें युवाओं को सुरक्षा संबंधित सभी आवश्यक कौशल और तकनीकी जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण के बाद इन युवाओं को कैपिटल सिक्यूरिटी फोर्स लिमिटेड द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों और शहरों में नियुक्ति प्रदान की जाएगी। प्रशिक्षण के सफलतापूर्वक पूर्ण होने के बाद, चयनित सुरक्षा जवानों को ₹18,000 प्रतिमाह और सुरक्षा सुपरवाइजर को ₹21,000 प्रतिमाह वेतन मिलेगा। इसके साथ ही उन्हें शासन की निर्धारित नीतियों के तहत स्वास्थ्य बीमा, भविष्य निधि और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी, जो उनके सुरक्षित और स्थिर भविष्य को सुनिश्चित करेंगी। जिला परियोजना प्रबंधक श्री सतीश पवार ने इस अवसर पर चयनित युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए प्रशिक्षण हेतु रवाना किया।



