Ganesh Chaturthi 2024: गणेश चतुर्थी के दिन करें ये चमत्कारी उपाय, खुल जाएगी किस्मत, हर कष्ट दूर करेंगे गणपति

Ganesh Chaturthi 2024: गणेश चतुर्थी हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्यौहार है। आज 7 सितंबर को पूरे देश में गणेश चतुर्थी का त्यौहार मनाया जा रहा है। गणपति को देवो में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। बप्पा अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं और जीवन के सभी दुखो को दूर करते हैं। जिसके ऊपर गणपति की कृपा होती है उसके जीवन में किसी भी तरह की बाधा नहीं आती। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गणेश चतुर्थी के दिन कुछ उपाय जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।
गणेश चतुर्थी के दिन करें ये चमत्कारी उपाय (Ganesh Chaturthi 2024)
1. मनचाहा विवाह के लिए करे ये उपाय
मनचाहा वर पाने के लिए गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश का श्रृंगार जरूर करें। इसके साथ ही गणपति को पीले वस्त्र, पीले फूल और मोदक अर्पित करें। उसके बाद ”ऊं विघ्नहर्त्रे नम:” का 108 बार जाप करें। आप यह उपाय गणेश महोत्सव में किसी भी समय कर सकते हैं।
संतान प्राप्ति के लिए करें यह उपाय (Ganesh Chaturthi 2024)
संतान प्राप्ति के लिए आप भगवान गणेश को फलों की माला जरुर चढ़ाएं। इसके साथ ही आपको इस दिन संतान गणपति स्तोत्र का पाठ करें या ऊं उमापुत्राय नम: का 108 बार जाप करें। पूजा के बाद यह फल बच्चों में बांट दे। यह उपाय आपको गणपति महोत्सव के दौरान लगातार तीन बार करना है।
3. संपत्ति लाभ के लिए करे ये उपाय
गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को लाल फूलों की माला अर्पित करें। इसके बाद लाल फल, लाल वस्त्र और तांबे का सिक्का भी अर्पित करें।फिर ऊं सर्वसौख्यप्रदाय नम: का 108 बार जाप करें।फिर उस सिक्के को लाल वस्त्र में बांधकर अपने पास रख लें. ये उपाय गणेश महोत्सव में एक बार प्रात:काल करें।


