MP Weather Update: मप्र के इन जिलों में गरज- चमक के साथ बिजली गिरने और झंझावात के साथ बारिश का अलर्ट जारी
MP Weather Update: Alert issued for rain with thunder and lightning and storm in these districts of MP

MP Weather Update: मध्य प्रदेश कितने जिलों में प्री मानसून की बारिश हो रही है। अभी मानसून आने के लिए एक-दो दिन का इंतजार करना पड़ सकता है। मौसम विभाग भोपाल में सोमवार को जारी की गई एडवाइजरी ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश रीवा, मऊगंज, सतना, छत्तरपुर, टीकमगढ़, मैहर,विदिशा, रायसेन, सिहोर, बुरहानपुर, खंडवा, छिंदवाड़ा, सिवनी, पांढर्णा, भोपाल, राजगढ, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खरगौन, बड़वानी अलिराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, अगरमालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, बालाघाट, दमोह, सागर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया भिंड, सिंगरौली, सीधी जिली में गरज- चमक के साथ वज्रपात होने और बारिश के साथ झंझावात का अलर्ट जारी किया है।
कृषकों के लिए विशेष सलाह
मानसून वर्षा के आगमन पश्चात, बोनी हेतु जून के अंतिम सप्ताह से जुलाई के दूसरे सप्ताह का समय उपयुक्त है। मानसून आगमन के साथ जिन स्थानों पर लगभग 1000m/4 इंच वर्षों हो गई है बुवाई करना उचित होता है। साथ ही
पर्याप्त वर्षा होने की स्थिति में या सिंचाई की सुविधानुसार 22 जून के बाद धान की नर्सरी के लिए खेत तैयार करें।कपास / सोयाबीन की बुवाई मानसून आने के पश्चात् भूमि में पर्याप्त नमी (कम से कम 100 मिमि बारिमा) होने की स्थिति में ही करे। 3. अरहर की बुवाई के लिए खेत की तैयारी करें। जिन किसान भाईयों के पास सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो वे हरी खाद हेतु मक्का या ढैची की बोनी करे।



