MP Kisan App News: एमपी किसान एप से घर बैठे हो जाएंगे किसानों के सारे काम , नहीं काटना पड़ेगा कृषि कार्यालय के चक्कर

MP Kisan App News: All the work of farmers will be done from home with the MP Kisan App, they will not have to visit the agriculture office

MP Kisan App News: बैतूल कृषि विभाग ने किसानों को सुविधा पहुंचाने के लिए एक मोबाइल एप का निर्माण किया है। इस एप के माध्यम से किसान कृषि संबंधित पंजीयन, आवेदन सहित अन्य काम घर बैठे आसानी से कर पाएंगे। कृषि उप संचालक बैतूल डॉ आनंद भदौरिया ने बताया कि कृषि विकास मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा कृषि विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ अब कृषक ऑनलाइन एप के माध्यम से ले सकेेंगे। इस नए एप की समस्त कृषि अधिकारियों की जानकारी देकर उन्हें कार्यवाही के लिए निर्देशित किया है। 

कृषि विभाग द्वारा किसानों के लिए एमपी किसान एप का निर्माण किया है। इस मोबाइल एप के माध्यम से किसान स्वयं अपने घर बैठे पंजीयन, आवेदन सहित अन्य काम आसानी से कर पाएंगे। किसानों को ऑफिस के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी। किसान अपने मोबाइल के गूगल प्ले स्टोर से एमपी किसान एप 2.5.9 वर्जन का एप डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप के माध्यम से किसान स्वयं पंजीयन करा सकेंगे। देखने में आता है कि किसान कई बार कृषि दफ्तरों के चक्कर काटते हैं, लेकिन उन्हें कई बार खाली हाथ लौटना पड़ता है। अब किसानों को चक्कर काटने की समस्या से निजात मिलेगी। डीडीए डॉ भदौरिया ने बताया कि किसान एप के माध्यम से सुक्ष्म पोषक तत्व, पाइप लाइन, स्प्रिंकलर, ड्रिप प्रदर्शन के लिए   आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद इसकी जानकारी क्षेत्र के कृषि विस्तार अधिकारी के पास जाएगी। अधिकारी इस आवेदन को देखकर किसानों को लाभांवित करने के लिए आगे की प्रोसेस प्रारंभ कर देंगे। अधिकारियों का कहना है कि किसानों को यह नया मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं ताकि अधिक से अधिक किसान इस एप के माध्यम ेसे कृषि संबंधित योजनाओं का लाभ ले सकें। 

Related Articles

Back to top button