
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव में गृहमंत्री अमित शाह ने भाजपा के मंत्री और विधायकों को अधिक से अधिक मतदान करने और मतदान प्रतिशत बढ़ाने की जिम्मेदारी दी थी लेकिन मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी के बजाय कमी आई है। मतदान प्रतिशत कम होने से अमित शाह बेहद नाराज है। मतदान प्रतिशत कम होने के बाद बैतूल- हरदा संसदीय क्षेत्र के मंत्री विजय शाह का मंत्रिपद खतरे में है। जानकारी के अनुसार अमित शाह ने चेतावनी दी है कि जिस मंत्री के क्षेत्र में मतदान कम हुआ है उन्हें हटाकर नए लोगों को मंत्री पद में शामिल किया जाएगा। मप्र में 11 मंत्रियों का परफॉर्मेंस खराब बताया जा रहा है। जिसमें विजय शाह भी शामिल है।