Crime News Today: पुलिस ने देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ़्तार

Crime News Today: Police arrested a youth with a country-made pistol and a live cartridge

Crime News Today: गंज बैतूल पुलिस ने एक युवक को पिस्टल सहित एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक 3 मई को  सूचना प्राप्त हुई कि न्यु बैतूल स्कुल चुन्नीढाना के सामने एक युवक अवैध रूप पिस्टल लिये धुम रहा है।  सूचना तस्दीक पर थाना गंज पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचे जो पुलिस को देखकर युवक भागने लगा जिसे स्टाफ व राहगीर साक्षीयो कि मदद से घेराबंदी कर पकडा गया।

पकड़े गए युवक का नाम पता पुछा तो उसने अपना नाम रोशन परधान उर्फ रोशन उइके पिता प्रेम उइके उम्र 22 साल निवासी संजय कलोनी गंज बैतूल का बताया जिसकी तलाशी लेने पर कमर मे पीछे तरफ खोचे एक देशी पिस्टल तथा पेन्ट के दाहिने जेब मे एक जिंदा कारतूस मिला। जिसे मौके पर धारा 25,27 आर्म्स एक्ट में विधिवत जप्त किया जाकर आरोपी को गिर० कर माननीय न्यायालय पेश किया गया ।उक्त कार्यवाही में निरी. रविकान्त डेहरिया, सउनि सुरेश शाक्य, सउनि किशोरीलाल सल्लाम, प्रआर आशीष आर अनिरूध्द, आर नवीन, आर दुर्गेश चौरे, एवं आर नरेन्द्र कि सराहनीय भूमिका रही ।

Related Articles

Back to top button