Betul Today News: घोड़ाडोंगरी में जीतू पटवारी को दिखाये काले झंडे, आमने सामने हुए भाजपाई और कांग्रेसी, जमकर मचा हंगामा, देखिये वीडियो
Betul Today News: Black flags shown to Jeetu Patwari in Ghoradongri, BJP and Congress workers came face to face, uproar ensued, watch the video
Betul Today News: बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी को भाजपा ने काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपाई और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। जीतू पटवारी ने इमरती देवी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया जिसका भाजपा ने विरोध किया। सभा पूरी होने के बाद जीतू पटवारी सभा स्थल से निकल रहे थे तभी भाजपाइयों ने उन्हें घेर लिया और काले झंडे दिखाये। इसी समय कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंच गए। और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों पार्टियों के बीच टकराव की स्थिति निर्मित हो गई थी। पुलिस ने बीच बचाव कर जैसे तैसे हालात को संभाला।



