Betul Crime News Today: 2 लाख 25 हजार का महुआ लहान नष्ट भैंसदेही और महाराष्ट्र पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
Betul Crime News Today: Mahua Lahan worth 2 lakh 25 thousand destroyed, joint action of Bhainsdehi and Maharashtra police
Betul Crime News Today: बैतूल लोकसभा की आचार संहिता में पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई कर रही है। भैंसदेही थाना पुलिस और महाराष्ट्र के सिरजगांव थाना पुलिस ने अवैध शराब के अड्डे पर दबिश देकर भारी मात्रा में महुआ लहान जब्त किया, जिसे नष्ट किया गया। भैंसदेही थाना प्रभारी अंजना धुर्वे ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध कच्ची महुआ शराब की बिक्री और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए धरपकड़ा अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार की सुबह ग्राम खोमई की नदी में अवैध कच्ची शराब बनाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश दी। दबिश के दौरान 28 ब्लेंडर, 14 कट्टी और 8 ड्रमों में महुआ लहान भरा हुआ मिला है। इस महुआ लहान की जब्ती बनाकर उसे नष्ट कर दिया है। नष्ट किए गए महुआ लहान की कीमत 2 लाख 25 हजार आंकी गई है।
पुलिस का कहना है कि अवैध शराब बनाने वाले के खिलाफ आने वाले दिनों में भी सत्त कार्रवाई जारी रहेंगी। जहां भी पुलिस को अवैध शराब की जानकारियां मिल रही है। वहां पुलिस कार्रवाई कर रही है। भैंसदेही क्षेत्र के खोमई नदी में जब्त किए गए महुआ लहान के कार्रवाई में भैंसदेही थाना प्रभारी अंजना धुर्वे, सहायक उपनिरीक्षक अवधेश वर्मा, अजय भाट, प्रधान आरक्षक छोटेलाल, आरक्षक नारायण जाट, मनोज इवने, सुनील इवने एवं सिरजगांव महाराष्ट्र पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



