Betul Crime News Today: लहूलुहान हालत में मिला युवक , अस्पताल लाते समय मौत, हत्या की आशंका, घटना की जांच में जुटी पुलिस

Betul Crime News Today: Young man found in a bloody condition, died while being brought to the hospital, suspicion of murder, police busy investigating the incident

Betul Crime News Today: बैतूल जिले के साईंखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम गुड़ी में एक युवक गंभीर हालत में पड़ा मिला। युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल ला रहे थे रास्ते में ही मौत हो गई। युवक की हत्या होने की आशंका जताई है।साईंखेड़ा थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर ने बताया कि मंगलवार शाम को थाना क्षेत्र के ग्राम गुड़ी निवासी बुधराव पिता मनी इवने 18 वर्ष गाँव की आगनवाड़ी के पास गंभीर हालत में पड़ा मिला। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुँचे डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
युवक के सिर में चोट के गंभीर निशान मिले गई है। पुलिस ने युवक की हत्या होने की आशंका जताई है। मृतक का जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण सामने आएगा। 

Related Articles

Back to top button