Robot News: इंसानों की तरह गेहूं काटने लगा रोबोट!.. वीडियो देख आप भी रह जाएंगे हैरान
Robot News: Robot started cutting wheat like humans! You will also be surprised after watching the video.
Robot News: आज कल वैज्ञानिकों द्वारा नई-नई टेक्नोलॉजी निकाली जा रही है जिससे इंसानों का काम आसान होते जा रहा है। हर क्षेत्र में विज्ञान आगे बढ़ते जा रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रोबोट गेहूं काटते हुए दिख रहा है। यह रोबोट इंसानों की तरह तेजी से गेहूं काटते हुए दिख रहा है। इस वायरल वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। लोग आने वाले भविष्य में इसी तरह की झलक देखना चाहते हैं।
अब तक वैज्ञानिकों ने कई जगह रोबोट बनाया है जो इंसानों के काम को आसान कर रहे हैं। गेहूं काटता है रोबोट का वीडियो कहां का है इसकी जानकारी तो सामने नहीं आ पाई है। कुछ लोग इसे कंप्यूटर की सहायता से वीडियो बनाने के बाद भी कर रहे हैं। हालांकि इस वीडियो को लेकर गूगल पर भी जानकारी खंगाली गई लेकिन इस तरह टेक्नोलॉजी अभी तक प्रारंभ होने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लोगों का मानना है कि इस समय खेती किसानी में काम करने के लिए मजदूर नहीं मिलते हैं। ऐसे में फसल कटाई के लिए रोबोट टेक्नोलॉजी बहुत अच्छी हो सकती है।



