Crime News Today: नए एसपी के आते ही हो गई लूट की घटना, अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने मारपीट कर नगदी सहित जेवरात लेकर हुए फरार

Crime News Today: As soon as the new SP arrived, an incident of robbery took place, unknown armed miscreants beat him up and ran away with cash and jewellery.

Crime News Today:  बैतूल जिले में नवागत कप्तान की आमद होते ही बैतूलबाजार क्षेत्र में बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दे दिया। खास बात यह है कि अपनी नाकामी छुपाने के लिए पुलिस अधिकारी मीडिया को  जानकारी देने में आनाकानी कर रहे हैं। इतनी बड़ी लूट की घटना होने के बावजूद एसडीओपी को जानकारी नहीं और टीआई बोले मैं अभी व्यस्त हूं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बैतूलबाजार थाना क्षेत्र के बालाजी आवासीय परिसर में अभिषेक चौधरी के घर बुधवार रात को अज्ञात लुटेरों ने धावा बोल दिया। नकाबपोश इन लुटेरों ने परिवार वालों के साथ मारपीट की ओर नकदी समेत जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना रात लगभग दो बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि लगभग चार लुटेरे घर के भीतर घुसे थे जिनके पास में हथियार थे और लगभग दो से तीन लुटेरे घर के बाहर पहरेदारी कर रहे थे। अज्ञात लुटेरों ने परिजनों के साथ  मारपीट की। मारपीट की घटना में रैन वर्मा का हाथ फ्रेक्चर हो गया है। बताया जा रहा है कि महिलाओं से मंगलसूत्र सहित जेवरात और नगदी रुपए लूटकर फरार हो गए। इस लूट की घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फेल गई।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बालाजी आवासीय परिसर क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरों ने मोक्षा रेसीडेंसी में एक घर में लूट की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया, लेकिन लुटेरे यहां लूट की घटना को अंजाम  देने में सफ ल नहीं हो पाए। लुटेरों को पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है। घर में घुसकर लोगों के साथ मारपीट कर लूट को अंजाम दे रहे हैं।  ऐसा लग रहा था कि नवागत एसपी के आने के बाद अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगेगा, लेकिन एसपी की आमद होते ही  लुटेरों ने एक बड़ी लूट की घटना को अंजाम दे दिया।

 इनका कहना …….

मुझे घटना के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है। मैं इस संबंध में टीआई से चर्चा करूंगा। मीडियाकर्मियों के फोन उठाकर उन्हें जानकारी देनी चाहिए।  

 निश्चल झारिया, एसपी बैतूल  

Related Articles

Back to top button