CM Ladli Behna Yojana: लाडली बना योजना को लेकर मुख्यमंत्री ने दिया बड़ा बयान, कर दिया यह ऐलान, देखिये पूरा वीडियो
CM Ladli Behna Yojana: Chief Minister made a big statement regarding Ladli Behna Yojana, made this announcement, watch the full video
"हमारे पास धन की कोई कमी नहीं, सभी योजनाएं चलती रहेंगी, कोई योजना बंद नहीं होगी"
बहनों, मार्च में शिवरात्रि और होली भी है, इसलिए इस बार 10 तारीख को नहीं, बल्कि 1 मार्च को ही लाड़ली बहना योजना की राशि आपके खाते में आएगी : CM@DrMohanYadav51 pic.twitter.com/etxvq5JT2b
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) February 21, 2024
CM Ladli Behna Yojana: प्रदेश में लाडली बहन योजना के तहत महिलाओं को प्रति माह 1250 रुपये की राशि दी जाती है। यह राशि महिलाओं के सीधे खाते में डाली जाती है। विधानसभा चुनाव के पहले प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहन योजना की शुरुआत की थी। चुनाव के बाद श्री चौहान मुख्यमंत्री तो नहीं बने लेकिन यह योजना नए सीएम डॉक्टर मोहन यादव द्वारा भी अब तक जारी रखी है। लाडली बहन योजना के कारण भाजपा को मध्य प्रदेश में भारी बहुमत से जीत मिली है। अब लाडली बहन योजना को लेकर मुख्यमंत्री ने एक बड़ा बयान दिया है। सीएम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में चल रही कोई भी योजना बंद नहीं होगी। प्रदेश में धन की कोई कमी नहीं है।
अब इस तारीख को मिलेगी लाडली बहन की राशि
मुख्यमंत्री श्री यादव ने कहा कि लाडली बहन योजना को बंद नहीं किया जाएगा। प्रदेश सरकार के पास में धान की कोई भी कमी नहीं है। लाडली बहन योजना के तहत 1250 रुपए की राशि प्रत्येक महीने की 10 तारीख को उनके खाते में डाली जाती है। महाशिवरात्रि और होली के पर्व को देखते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 1 मार्च को लाडली बना की राशि डाली जाएगी। राशि आने से महिलाएं त्यौहार अच्छे से मनाएगी।



