Betul Today News: माँ ही बच्चों की प्रथम गुरु डॉक्टर विजेता चौबे, मातृशक्ति जागरण मंच ने मनाया स्थापना दिवस
Betul Today News: Mother is the first guru of children Dr. Vijeta Choubey, Matrishakti Jagran Manch celebrated its foundation day
Betul Today News: बैतूल मातृशक्ति जागरण मंच जिला बैतूल की बहनों द्वारा अपना स्थापना दिवस उत्सव दिनांक 17 फरवरी दिन शनिवार को अन्य सामाजिक, धार्मिक संगठनों की बहनों के साथ सामूहिक रूप से बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया ।कार्यक्रम का आयोजन किराढ मंगल भवन में किया गया जहां बड़ी संख्या में मातृशक्तियां उपस्थित हुई।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ विजेता चौबे दीदी डॉक्टर सुषमा सोनी दीदी समेत मुख्य वक्ता हर्षिता मानकर दीदी मातृशक्ति जागरण मंच की नर्मदापुरम विभाग संयोजिका वंदना कुंभारे दीदी द्वारा मां भारती के छायाचित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया कर किया गया। सर्वप्रथम मातृशक्ति जागरण मंच से साक्षी शर्मा जी द्वारा महिषासुर मर्दिनी पाठ के उपरांत जागरण मंच नर्मदापुरम विभाग संयोजिका वंदना कुंभारे जी ने स्थापना दिवस के अवसर पर मातृशक्ति जागरण मंच स्थापना की पृष्ठभूमि के विषय में मातृशक्तियो को जानकारी दी और बताया कि इसकी पृष्ठभूमि भी बैतूल ही है और बताया कि मातृशक्ति जागरण मंच एक ऐसा मंच है जो समाज एवं राष्ट्र के हित में समाज की प्रत्येक वर्ग एवं आयु की महिलाओं के उत्थान के लिए एवं शिक्षा, संस्कार, स्वास्थ्य, स्वावलंबन, पर्यावरण, कुटुंब प्रबोधन, समरसता आदि विषयों पर कार्य करता है और आज यह मंच पूरे मध्य भारत प्रांत में सतत कार्य कर रहा है।

मुख्य अतिथि डॉ विजेता चौबे दीदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि माँ ही बच्चों की प्रथम गुरु होती है बच्चों में अच्छे संस्कार मां ही डालती है उन्होंने परिवार और समाज में मातृशक्ति की अहमियत और दायित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला मुख्य वक्ता बहन हर्षिता मानकर ने वर्तमान परिवेश में विस्तार से परिवार समाज और देश के लिए मात्तृ शक्तियों की महती भूमिका पर अपने विचार रखें उन्होंने कहा कि माताएं परिवार की धूरी है जिनके इर्द-गिर्द ही सभ्यता और संस्कृति पनपति है जो परिवार में अच्छे संस्कार डालने के साथ-साथ सभ्य समाज का निर्माण करने में सहायक है साथ ही डॉक्टर सुषमा सोनी दीदी ने भी मातृशक्ति के महत्व को बताया। इस अवसर पर अतिथि बहनों का रानी दुर्गावती की पुस्तक देखकर सम्मानित भी किया
इस अवसर पर 198 बहनों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का संचालन मातृशक्ति जागरण मंच की जिला संयोजिका कविता साहू जी द्वारा किया गया एवं अधिवक्ता श्रेणी नर्मदापुरम विभाग प्रमुख नीतू चढ़ोकर जी द्वारा आभार व्यक्त किया गया।



