Betul Road Accident News: बोलेरो ने बाईक को मारी टक्कर, युवक की मौत दो बच्चे समेत महिला घायल, जांच में जुटी पुलिस

Betul Road Accident News: Bolero hits bike, young man dies, woman along with two children injured, police engaged in investigation

Betul Road Accident News: बैतूल के चिचोली थाना क्षेत्र के गौनीघाट के पास बुलेरो वाहन ने बाईक को टक्कर मार दी। हादसे में दो बच्चे समेत एक महिला घायल हो गई। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गौनीघाट निवासी राजकुमार यादव (21) अपनी बहन पिंकी को ससुराल छोड़ने बाइक से जा रहा था। राजकुमार के साथ पिंकी की बेटी महिमा (5) और दिव्यांश (4) बाइक पर सवार थे। गांव गौनीघाट से डोल नांदा जाते समय गौनीघाट जोड़ पर बुलेरो वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में राजकुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं पिंकी और दोनों बच्चे घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया किया है।

बच्चों को मामूली चोट आने से उन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी है। राजकुमार दो बहनों का इकलौता भाई था। वह गांव में खेती के साथ ही पढ़ाई किया करता था। पुलिस के मुताबिक यह हादसा शनिवार शाम को लगभग 6 से 7 बजे के बीच हुआ है। मृतक का रविवार सुबह जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है। 

Related Articles

Back to top button