Betul Political News: कांग्रेस के पूर्व मंत्री सुखदेव पाँसे की भाजपा में जाने की अटकलें, एक वर्ष पहले कर चुके थे इशारा
Betul Political News: Speculation of former Congress minister Sukhdev Panse joining BJP, had hinted a year ago
Betul Political News: कांग्रेस के पूर्व केबिनेट मंत्री और मुलताई के पूर्व विधायक सुखदेव पाँसे के भाजपा में जाने की अटकलें है। कमलनाथ और नकुलनाथ के दिल्ली रवाना होने के साथ पाँसे भी दिल्ली के लिए गए है। कांग्रेसियों के भाजपा में जाने की खबर से कांग्रेस में खलबली मची है। सूत्रों की माने तो पूर्व मंत्री विधानसभा चुनाव के पहले से ही भाजपा में जाने के इशारे कर चुके थे। लेकिन वह कांग्रेस में बने रहे। पाँसे को उम्मीद थी कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बन जाएगी लेकिन कांग्रेस की बुरी तरह से हर हो गई। खुद पाँसे भी मुलताई से अपनी सीट बचा पाए और करारी हार का सामना करना पड़ा। जब पाँसे भाजपा के केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलने के लिए नागपुर गए है। तभी से लग रहा था कि पाँसे भाजपा में आ सकते है।
सूत्र बताते है कि पाँसे आरएसएस के एक नेता से भी मुलाकात की है। वे खुद मिलने के लिए पहुँचे थे। अब कमलनाथ के साथ दिल्ली रवाना होने के बाद फिर कयास लगाए जा रहे हैं कि पाँसे भाजपा में शामिल हो सकते हैं। भाजपा में आने के बाद पाँसे कितने सफल हो पाएंगे यह तो आने वाला समय ही बता पाएगा।




