Betul Crime News: विवाद में युवक पर किया धारदार चाकू से हमला, आरोपी पर FIR दर्ज

Betul Crime News: Young man attacked with sharp knife during dispute, FIR registered against accused

Betul Crime News: बैतूल शनिवार की रात को दो दोस्तों के बीच शराब के नशे में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। युवक को घायल अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है। इधर पीड़ित की शिकायत पर गंज पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। गंज थाना प्रभारी संदीप परतेती ने बताया कि शनिवार की रात को शराब पीने के बाद दो दोस्तों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि कत्लखानाढाना निवासी स्वप्रील उर्फ राजा पिता राजकुमार बापसे (32) पर दोस्त अनिकेत पाठक निवासी अर्जुन नगर ने चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में स्वप्रील को कई जगह चाकू लगने से गंभीर चोट आई है। जिसे रात में ही उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है।

शराब के नशे में विवाद किस कारण से हुआ अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। स्वप्रील की शिकायत पर आरोपी अनिकेत खिलाफ गंज पुलिस ने 294, 324, 506 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित के बयान दर्ज करने के बाद ही मारपीट की घटना के संबंध में जानकारी मिल पाएगी। फिलहाल पुलिस विवाद के मामले की जांच में जुट गई है। 

Related Articles

Back to top button