Chief Minister’s Residence: डेढ़ लाख लाड़ली बहनों का सपना अधूरा, अब तक नहीं मिल पाया योजना का लाभ

Chief Minister's Residence: The dream of 1.5 lakh dear sisters is unfulfilled, the benefits of the scheme have not been received till now

फ़ाइल फ़ोटो

Chief Minister’s Residence: बैतूल प्रधानमंत्री आवास योजना की तर्ज पर प्रदेश  सरकार ने भी लाड़ली बहनाओं को मुख्यमंत्री आवास देने की घोषणा की। लाड़ली बहनाओं से इस संबंध में आवेदन भी ले लिए, लेकिन अभी तक लाड़ली बहनाओं का आवास का सपना पूरा नहीं हो पाया है। योजना के तहत आवास बनेंगे या नहीं, अधिकारी भी कुछ बता नहीं पा रहे हैं। कुल मिलाकर अभी आवास योजना ठंडे बस्ते में है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहना योजना की शुरुआत की। इस योजना के तहत बहनाओं को 1250 रुपए प्रतिमाह की राशि देने की घोषणा की और घोषणा के बाद से राशि बहनों के खाते में आना भी शुरू हो गई है। सितंबर माह में तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लाड़ली बहनाओं को मुख्यमंत्री आवास का लाभ दिए जाने की घोषणा की। घोषणा के बाद 17 सितंबर से 5 अक्टूबर तक ग्राम पंचायतों में लाड़ली बहनाओं से आवेदन भरवाए गए। आवास योजना का लाभ लेने के लिए जिले में लगभग 1 लाख 62 हजार लाड़ली बहनाओं के आवेदन प्राप्त हुए। आवेदन तो भरवा लिए, लेकिन इसके बाद प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई। आवेदन पंचायतों में ही रखे हुए हैं, लेकिन प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ने से अभी तक लाड़ली बहनाओं को आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। जिले में डेढ़ लाख से अधिक लाड़ली बहनाओं को आवास योजना का लाभ मिलने का इंतजार है। 

अपात्र महिलाओं ने भी कर दिए आवेदन
आवास योजना का लाभ लेने के लिए कई अपात्र लाड़ली बहनाओं ने भी आवेदन कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि जिन लाड़ली बहनाओं के पास पक्का मकान नहीं है या फिर प्रधानमंत्री आवास योजना में उनका नाम छूट गया और योजना का लाभ नहीं मिल पाया है, ऐसी महिलाओं को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत लाभ दिए जाने की घोषणा की थी, लेकिन इसमें यह बात सामने आ रही है कि जिन महिलाओं का पक्का मकान है उन्होंने पीएम आवास योजना का लाभ ले लिया, फिर भी मुख्यमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कर दिए। आज भी कई लाड़ली बहनाएं कच्चे मकान में रहने के लिए मजबूर है। 

Related Articles

Back to top button