Betul Suicide News: पति- पत्नी के बीच विवाद , ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने की आत्महत्या,
Betul Suicide News: Dispute between husband and wife, young man committed suicide by jumping in front of the train,
Betul Suicide News: सदर डॉनबास्को क्षेत्र में शुक्रवार की शाम को एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है। पति पत्नी के बीच विवाद के कारण आत्महत्या करने की बात सामने आई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक फोगरया मंडई चिचोली निवासी शिवदयाल पिता भुजलु यादव 35 वर्ष ने शुक्रवार की शाम लगभग 8 बजे सदर बैतूल क्षेत्र में मालगाड़ी ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। मृतक का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस आत्महत्या मामले की जांच कर रही है।पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पति-पत्नी के बीच में हुए विवाद के कारण यह युवक द्वारा आत्महत्या करने की बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक युवक की शादी हुई 12 वर्ष हो गए थे। बच्चें नही होने के कारण पति-पत्नी के बीच विवाद होते रहता था। शुक्रवार को भी विवाद हो गया। पत्नी को मायके वाले आपने घर लेकर चले गए जिससे गुस्से में युवक बैतूल पहुँचा और ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या घटना की जांच कर रही है।



