Betul Crime News Today: बैतूल खंजनपुर में दो युवकों पर चाकू से हमला, घटना के बाद से लोगों में दहशत
Crime News Today: Knife attack on two youths in Betul Khanjanpur, panic among people after the incident.
Crime News Today: बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र खंजनपुर में गुरूवार की रात को दो युवकों पर अज्ञात युवकों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस रात में ही घटना स्थल पर पहुंची और जायजा लिया गया। चाकू से हमला करने वाले आरोपियों का अभी कोई सुराग नहीं लगा है। रात में हुई चाकूबाजी की वारदात से क्षेत्र के लोगों में दहशत बनी हुई है। शहर में अपराध इतने बढ़ गए कि अपराधियों को पुलिस का जरा भी डर नहीं है। चलते राह लोगों को अपराधी निशाना बनाने में लगे है। बढ़ती वारदात के कारण लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस करने लगे है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आदित्य पिता पवन बचले (22) निवासी बैतूल और कमलेश पिता नंदलाल सूर्यवंशी (22) गुल्लरढाना हाल बैतूल निवासी गुरूवार की रात को खंजनपुर स्थित अपने रूम पर जा रहे थे। लोहा पुलिया के पास कुछ अज्ञात युवकों ने आदित्य और कमलेश को रोककर चाकू से हमला कर दिया। दोनों युवकों के शरीर पर चाकू से हमला करने पर गंभीर चोट के निशान आए है, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया है। पुलिस का कहना है कि चाकू से हमला करने वाले युवकों की अभी तक पहचान नहीं हुई है। पीड़ित दोनों युवक भी आरोपियों को नहीं पहचानते है। पीड़ित दोनों युवकों का कहना है कि वे मोटर साईकिल से अपने रूम पर जा रहे थे। तभी लोहा पुलिया पर कुछ युवक खड़े थे और उन्होंने बिना किसी कारण से हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की धारा बढ़ाई जाएगी।



