Betul Today News: अग्रवाल डेरी पर खाद्य एवं औषधि विभाग का छापा, मावा और पनीर जप्त
Betul Today News: Food and Drug Department raids Agarwal Dairy, Mawa and Paneer seized
Betul Today News: बैतूल कोठी बाजार स्थित अग्रवाल देरी पर खाद एवं औषधि विभाग ने छापामार कार्रवाई की है। इस कार्रवाई से अन्य दुकान संचालकों में भी हड़कंप पहुंच गया। अधिकारियों ने यहां से खोवा और पनीर जप्त किया है। खाद एवं औषधि विभाग के अधिकारी संदीप पाटिल ने बताया कि सूचना मिली थी कि गणेश चौक कोठीबाजार स्थित अग्रवाल डेरी में बाहर से मावा और पनीर आया है।
सूचना के आधार पर मौके पर जाकर करवाई की है। डेरी से 180 किलों 29 हजार 700 रुपये कीमत का मावा और 30 किलों पनीर जप्त किया है। अधिकारियों का कहना है कि मावा और पनीर सैंपल लिए है। इन सेंपल को जांच के लिए भोपाल भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा की मिलावट है या नहीं। खाद एवं औषधि विभाग की इस करवाई से अन्य दुकान संचालकों में भी हड़कंप मचा हुआ है।



