betul Crime News: बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी में युवक का अपहरण, देखिए सीसीटीवी वीडियो, पुलिस मामले की जांच में जुटी

betul Crime News: Youth kidnapped in Ghoradongri of Betul district, watch CCTV video, police busy investigating the case.

betul Crime News: बैतूल जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। मंगलवार की दरमियानी रात घोड़ाडोंगरी में एक व्यक्ति का अपहरण किए जाने का वीडियो सामने आया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह अपहरण का वीडियो बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी  सराफा चौक का बताया जा रहा है। वीडियो में अज्ञात युवक कार से आते है और युवक की पिटाई करते है। पिटाई के बाद युवक का अपहरण कर गाड़ी में बिठाकर ले जाते है। उक्त युवक बचाव के लिये चिल्लाता है लेकिन युवक की कोई आवाज नही सुनता और बचाने नही आते है।
इस वीडियो के बाद लोग दहशत का माहौल बना है। पुलिस का कहना है कि अपहरण को लेकर अभी कोई शिकायत नही मिली है। मोहल्ले वालों की तरफ से रात में सूचना मिली थी पुलिस में मौके पर जाकर जायजा लिया है। किस व्यक्ति का अपहरण हुआ है और किसने किया है अभी इसकी कोई जानकारी नहीं है। 

Related Articles

Back to top button