Betul Murder Khulasa: पत्नी के ख़िलाफ़ अश्लील टिप्पणी करने पर की थी युवक की हत्या, आरोपी को रेलवे स्टेशन से किया गिरफ्तार
Betul Murder Khulasa: Young man was murdered for making obscene remarks against his wife, accused arrested from railway station
Betul Murder Khulasa: गंज थाना क्षेत्र में हुई एक युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पत्नि से अश्लील टिका टिप्पणी करने पर हत्या करने के बात सामने आई है। गंज थाना पुलिस के मुताबिक 17 जनवरी 2024 को डायल 100 से सूचना प्राप्त हुई कि ढीमर महोल्ला मे हाथी नाला के किनारे खाली जगह पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है।सूचना कि तस्दीक पर अज्ञात व्यक्ति कि हत्या सिर पर राड एवं ठोस वस्तु से करना पाया गया। मृतक कि पहचान अनिल पिता चिन्धु छेरकी उम्र 45 साल नि.बाजपुर थाना गंज के रूप की गई। मतक के परीजन कि रिर्पोट पर थाना गंज मे अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 302,201 भादवि का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान अज्ञात आरोपी कि तलाश पतारसी कि गई जो मृतक अनिल छेरके कि हत्या संदेही राज उर्फ दगडु मर्सकोले के द्वारा करने के साक्ष्य प्राप्त हुये। संन्देही राजू उर्फ दगडु कि तलाश करने पर संदेही शहर से फरार पाया गया। लगातार प्रयास करने पर 6 फरवरी 2024 कि सुबह संन्देही को रेल्वे स्टेशन गंज से दस्तयाब कर पुलिस अभीरक्षा मे लेकर पुछताछ कि गई। पूछताछ के समय राजु उर्फ दगडु द्वारा अनिल छेरके कि हत्या करना स्वीकार किया गया । तथा घटना में प्रयुक्त पत्थर को बरामद कराया है । पुलिस के मुताबिक 16 जनवरी कि दरम्यानी रात में मृतक ने आरोपी कि पत्नि से अश्लील टीका-टिप्पणी करने के कारण हत्या करना बताया। आरोपी को गिरफ्तार न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है ।
- Harda News: हरदा में राहत बचाव के लिए बैतूल से भेजा पुलिस बल, फायर ब्रिगेड गाड़िया और 108 एम्बुलेंस , रेस्क्यू के समय फिर हुआ धमाका
उपरोक्त कार्यवाही मे निरी. देवकरण डहेरिया, उनि रवि शाक्य, उनि नितिन उइके, सउनि किशोरीलाल सल्लाम, प्रआर हितुलाल, प्रआर मयूर, प्रआर अतुल, मप्रआर भारती, आर अनिरूध्द, आर दुर्गेश चौरे, आर मंतराम, आर नवीन, आर कमलेश, आर नरेन्द्र, की विशेष भूमिका रही है



