PNB Bank Vacancy 2024: पंजाब नेशनल बैंक में निकली बंपर भर्ती, मिलेगा 78 हजार रुपये तक प्रतिमाह वेतन
PNB Bank Vacancy 2024: Bumper recruitment in Punjab National Bank, will get salary up to Rs 78 thousand per month
PNB Bank Vacancy 2024: पंजाब नेशनल बैंक में इस बार बंपर भर्ती निकली है। भर्ती को लेकर बैंक ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पंजाब नेशनल बैंक द्वारा 1025 पदों के लिए भर्ती निकाली है। भर्ती में ऑफिसर क्रेडिट 1000 पद, मैनेजर फॉरेक्स 15 पद, सीनियर मैनेजर 5, साइबर सिक्योरिटी 5 पद शामिल है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की उम्र 21 वर्ष से 28 वर्ष के बीच होने आवश्यक है। आयु सीमा में आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।
आवेदन करने के लिए योग्यता CA, CMA, CFA या फूल टाइम MBA 60 प्रतिशत अंको के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है। उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 1180 रुपए फीस देना होगा। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति और दिव्यांगों उम्मीदवारों को 59 रुपये फीस की राशि देनी होगी। अभ्यर्थी का चयन रिटन एग्जाम के बेसिक पर किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को 36000 रुपए से लेकर 78000 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आप ऑफिशल वेबसाइट pnbindia.in पर जाकर संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। संपूर्ण जानकारी मिलने पर ही अभ्यर्थी आवेदन करें।



