Betul Medical College: बैतूल में मेडिकल कॉलेज के लिए चयनित हुई जमीन, विधायक हेमंत खंडेलवाल सहित अधिकारियों ने किया निरीक्षण
Betul Medical College: Land selected for medical college in Betul, officials including MLA Hemant Khandelwal inspected
Betul Medical College: बैतूल में विधानसभा चुनाव के पहले विधायक हेमन्त खण्डेलवाल के विशेष प्रयासों से तात्कालीन मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने बैतूल में मेडिकल कॉलेज स्वीकृत कर जिलेवासियों को चिकित्सा सुविधाओं की बडी सौगात दी थी। मेडिकल कालेज निर्माण के लिए 25 एकड भूमि की आश्यकता के मददेनजर बैतूल विधायक हेमन्त खण्डेलवाल द्वारा भूमि चयन की कवायद शुरू कर दी है। जिसमें जल्द से जल्द मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू हो सके। बैतूल विधायक द्वारा प्रशासनिक अधिकारियो के साथ मेडिकल कॉलेज के लिए जिला मुख्यालय के आसपास 3-4 स्थानों पर भूमि का अवलोकन किया गया, जिसमें से कोसमी पटवारी हल्का नम्बर 30 के अंतर्गत 17.678 हेक्टर भूमि उपयुक्त पाई जाने पर मेडिकल कॉलेज के लिए चयनित की गई।
उपयुक्त पाई गई कोसमी की भूमि
बैतूल विधायक हेमन्त खण्डेलवाल ने रविवार को प्रभारी एसडीएम राजीव कहार एवं तहसीलदार अतुल श्रीवास्तव के साथ मेडिकल कॉलेज के लिए कोसमी ग्राम के पटवारी हल्का न0 30 की भूमि का अवलोकन किया । खसरा नम्बर 45/1,48/2, 38,39,41/1,51/3 की 17.678 हेक्टर (43.64 एकड) पहाडी एवं आबादी की भूमि मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए उपयुक्त पाई गई। उक्त भूमि पर मेडिकल कॉलेज निर्माण संबंधित कार्यवाही के लिए बैतूल विधायक ने कलेक्टर को पत्र भेजा है।



