Betul Today News: 80 प्रतिशत प्रकरणों का करें एक सप्ताह में निराकरण : कलेक्टर सूर्यवंशी, अनुपस्थित इन अधिकारियों के वेतन काटने के निर्देश

Betul Today News: 80 percent cases should be resolved in a week: Collector Suryavanshi, instructions to cut the salaries of these absent officers

Betul Today News: बैतूल, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने अधिकारियों को कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के प्रकरणों की कुल संख्या संतोषजनक नहीं है। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में यह आंकड़ा 80 प्रतिशत के पार दिखना चाहिए।  कलेक्टर श्री सूर्यवंशी सोमवार को टीएल की बैठक में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के निराकृत प्रकरणों की विभागवार समीक्षा कर रहे थे। इस बैठक को उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ समक्ष में और तहसील कर्मचारियों के साथ वर्चुअली समीक्षा कर रहे। बैठक में अपर कलेक्टर विकास एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अक्षत जैन, एडीएम श्री जेपी सैय्याम, संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मकसूद अहमद भी उपस्थित थे। 
अनुपस्थित अधिकारियों का एक दिन का काटा वेतन
कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने कहा कि शिकायतकर्ताओं के साथ बैठकर उनकी बात को सुने और समझे। उनकी शिकायतों के निराकरण के संबंध में शासन द्वारा की गई कार्रवाई और उसके परिणामों से उसे अवगत कराये कि की गई कार्रवाई उसके लिए किस प्रकार लाभदायी है, को समझाकर शिकायत को विलोपित कराएं। कलेक्टर द्वारा विभागवार समीक्षा करते हुए अनुपस्थित कृषि उपज मंडी और टाउन एवं कंट्री प्लानिंग के प्रभार अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटे जाने के निर्देश प्रदान किए। 
आउटसोर्स कर्मियों के वेतन दिलाएं
कलेक्टर श्री सूर्यवंशी द्वारा सारणी महाविद्यालय में कर्मियों के वेतन नहीं मिलने की शिकायत संज्ञान में आने पर उन्हें प्रभारी अधिकारी प्राचार्य हॉक्सर महाविद्यालय ने बताया कि सभी आडट सोर्स के कर्मचारी है। जिनकी स्वीकृति भोपाल से आने की है। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि उनकी सेवाये हमने ली है, भुगतान भी हमें ही करना है। आप प्राथमिकता से जनभागीदारी के फंड से उन्हें भुगतान कराकर प्रकरण का निराकरण करें। कलेक्टर ने कहा कि शाहपुर एसडीएम प्रकरण से संबंधित नस्ती बनाकर मुझे प्रस्तुत करेंगे। 
होना क्या था, हो क्या गया
कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि समाचार पत्र में छपी खबरों को देखे तो वास्तव में वो हमारी उन कमियों और गलतियों की ओर इशारा करती है जो हमसे जाने-अनजाने में हो गई है। निगेटिव होने के कारण हमें नाराज होने की बजाए उनमें गुणात्मक सुधार करना चाहिए। विगत कुछ समय से शासकीय खरीदी में नियमों की अनदेखी की खबरें छप रही है। आप लोग शासकीय सामान की खरीदी में नियमों का पालन करें। 
अवैध उत्खनन पर कलेक्टर सख्त
कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने मायनिंग अधिकारी से कहा कि रेत के अवैध उत्खनन ज्यादा देखने में आ रहे है। उन्होंने एसडीएम से कहा कि वे मायनिंग, फॉरेस्ट, एवं राजस्व अधिकारी के साथ समन्वय कर दल गठित करें। रेत के अवैध उत्खनन पर पूरी तरह अंकुश लगना चाहिए। 
जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों पर पूर्ण करें कार्रवाई
मुख्यमंत्री श्री डॉ.मोहन यादव प्रदेश में विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने कहा कि उसके पूर्व आयुक्त भी समीक्षा करेंगे। आयुक्त और मा.मुख्यमंत्री की समीक्षा के पूर्व आप लोग जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तावित विकास कार्यों की अद्यतन रिपोर्ट से मुझे अवगत करायेगे। उन्होंने कहा कि जन प्रतिनिधियों द्वारा स्वीकृत एवं प्रस्तावित विकास कार्यों का आप प्राथमिकता से उनकी प्रगति से अवगत करायेगे।
कलेक्टर ने दिए दिशा निर्देश
कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने सभी एसडीएम से कहा कि बैतूल राजस्व प्रकरणों के निराकरण में प्रथम पांच में से एक होना चाहिए। बच्चों के परीक्षण का समय चल रहा है। ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण रखे। ध्वनि की आवाज एवं समय का विशेष ध्यान रखा जाए। वन अधिकार पट्टों के री इन्वेस्टिगेशन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भू-अर्जन के प्रकरण लंबित ना रखें। अनुकंपा नियुक्ति के सबंध में सभी विभाग वांछित जानकारी भरकर भेजे।

Related Articles

Back to top button