Crime News Today: दोस्त और 2 अन्य लोगों ने मिलकर की थी युवक की हत्या,15 दिन बाद मिला शव, आरोपी गिरफ्तार
Crime News Today: Friend and 2 other people together murdered the young man, dead body found after 15 days, accused arrested
Crime News Today: बैतूल जिले के थाना आठनेर मे 17 जनवरी से गुम हुए युवक प्रकाश चौहान का शव पुलिस ने चारगड़ नदी के कुंड से बरामद कर लिया है। पुलिस पिछले 15 दिनों से युवक के शव की तलाश कर रही थी। घटना के खुलासे में प्रकाश की हत्या उसके दोस्तों ने ही कि थी।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 19 जनवरी को भवुतिया चौहान निवासी ग्राम कांवला ने थाना मे आकर रिपोर्ट किया था कि उसका पुत्र प्रकाश चौहान 17 जनवरी की रात्रि से लापता है । पुत्र प्रकाश दोस्त यशवंत के साथ घर से बैल लेकर जंगल के रास्ते घाट लाड़गी गया था, लेकिन यशवंत तो वापस आ गया, लेकिन प्रकाश वापस नही आया । परिजनों ने प्रकाश की हत्या होने का संदेह भी व्यक्त किया था।
प्रकरण की संवेदन शीलता एवं गंभीरता को ध्यान रखते पुलिस 12 दिनो तक ग्राम कावला के घने जंगलो पहाडो एवं नदियो के आसपास ग्रामीणों की मदद से प्रकाश को तलाशती रही। संदेहियों एवं ग्रामीणों एवं मवेशी चराने वाले एवं वालों से पूछताछ की गई। महाराष्ट्र के सीमावर्ती थाने ब्रम्हणवाडा, चांदूर बाजार, मोर्शी मे पुलिस टीम बनाकर तलाश की गई। राज्य अपदा प्रबंधन टीम (एस डी आर एफ) टीम बैतूल के द्वारा भी नदियों के कुंडों में एवं कुएं आसपास मे तलाश की गई, लेकिन सुराग नहीं मिल पाया। 31 जनवरी को संदेही यशवंत उर्फ भोयटा पिता मोगिया कास्दे उम्र 30 साल निवासी ग्राम कावला से कढ़ाई से पूछताछ की गई। उसने बताया कि प्रकाश के साथ बैल ले जाने की बात को लेकर लक्ष्मण छोटेलाल एवं उसका विवाद हो गया था । यशवंत, लक्ष्मण ,छोटेलाल ने पत्थर से मारपीट कर प्रकाश की हत्या कर दी थी। प्रकाश की लाश छुपाने के लिये ग्राम कावला से करीबन 04 किमी दूर घने जंगलों में सूनसान जगह चारगढ़ नदी के कुंड की पहाड़ी से लाश नीचे फेंक दिया था। आरोपी यशवंत की निशादेही पर लाश बरामद कि एवं परिजनो ने कपड़े, हुलिए और हाथ मे पहने ब्रेसलेंट को देखकर प्रकाश की पहचान की है। युवक की हत्या करने वाले आरोपी ग्राम कावला निवासी यशवंत कासदे, छोटेलाल उर्फ छोटु टाकलिया और लक्ष्मण बोरदे को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 201, 34 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया, जिन्हें आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।


