Betul Hanging News: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी, इधर ट्रेन से गिरी महिला
Betul Hanging News: Youth committed suicide by hanging, police started investigating the case
Betul Hanging News: बैतूल के गंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस आत्महत्या मामले की जांच में जुड़ गई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कृष्ण पिता कमल हुई के 29 वर्ष निवासी कत्तल ढाना दुर्ग वार्ड ने गुरुवार की शाम को अज्ञात कारण से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि घर में परिजनों को मृतक फांसी के फंदे पर लटका मिला उसे जिला अस्पताल लाया गया था जहां डॉक्टरों ने अमृत घोषित कर दिया। फांसी लगाकर आत्महत्या करने का कारण अभी सामने नहीं आया है। गंज थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद ही आत्महत्या का कारण सामने आएगा।ट्रेन से नीचे गिरी महिला
बैतुल के नवेगांव रेलवे स्टेशन पर एक महिला चलती ट्रेन से उतरते समय नीचे गिर गई। इस घटना में महिला को गंभीर चोट आई हैं, जिसे फिलहाल जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के मुताबिक महिला गुरुवार सुबह 9 से 10 बजे के आसपास अपने परिचितों के साथ बरेलीपार से जुन्नारदेव जाने के लिए मेमो ट्रेन में चढ़ी थी। वो
बाकी साथ वालों से अलग दूसरे डिब्बे में चढ़ गई और जब उन्हें बाकी लोग दिखाई नहीं दिए तो वो घबरा कर नवेगांव स्टेशन के पास चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास करने लगी। महिला का संतुलन बिगड़ जाने से वह नीचे गिर गई।



