Crime News Today: सूटकेस में माँ का शव लेकर संगम में बहाने प्रयागराज पहुँचा युवक, 5 हजार के लिए कर दी हत्या

Crime News Today: Youth reached Prayagraj on the pretext of carrying mother's body in suitcase to Sangam, murdered her for Rs 5,000

Crime News Today: जिस माँ ने दुख तकलीफ उठकर बड़ा किया उसी बेटे ने माँ की गला घोंटकर हत्या कर दी।युवक माँ के शव सूटकेस में भरकर प्रयागराज लेकर गया जहां पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। जानकारी ने अनुसार बिहार के गोपाल गंज निवासी हिमांशु ने 5 हजार के लिए माँ का गला घोंटकर हत्या कर दी है। आरोपी ने अपने माँ से 5 हजार मांगे थे। रुपये नही देने पर हत्या कर दी।
आरोपी युवक ने इसी वर्ष इंटर पास किया था और आईआईटी की तैयारी कर रहा था। 2 वर्ष से माँ प्रतिमा देवी के साथ हरियाणा के हिसार में रहता था। मां कॉटन मिल में नौकरी करती थी पिता ओमप्रकाश सिंह बिहार में रहते हैं
 वह मोतिहारी में देवधर्म कांटा पर नौकरी करते हैं। खर्चे के लिए पैसे नहीं देने से युवक हमेशा माता-पिता से झगड़ा करते रहता था। रूपों के लिए इसी तरह झगड़ा हुआ और उसने मां की गला घोट कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी हिमांशु ने माँ के शव को सूटकेस में भरकर आटो से हिसार रेलवे स्टेशन पहुँचा। यहां से ट्रेन के माध्यम से गाजियाबाद पहुंच फिर ट्रेन को बदलकर युवक प्रयागराज पहुंचा। रात 12:00 प्रयागराज पहुँचे युवक पर पुलिस को शक हुआ पुलिस ने युवक को रोककर पूछताछ करना शुरू किया तो युवक सूटकेस छोड़कर भागने लगा। पुलिस ने युवक का पीछा कर पकड़ लिया। जब सूटकेस को पुलिस ने खोला तो उसमें शव मिला। जब युवक से पूछताछ की गई तो उसने घटना के बारे में जानकारी दी और बताया कि सूटकेस में माँ का शव है उसे संगम में बहाने लेकर जा रहा था। 

Related Articles

Back to top button