Betul Crime News Today: घर में काम करने वाली महिला निकली लुटेरी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Betul Crime News Today: Woman working at home turns out to be a robber, police arrested

Betul Crime News Today: कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत खंजनपुर मालवी वार्ड में वृद्ध महिला के साथ हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घर में काम करने वाली महिला ने ही लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लूट की घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मालवीय वार्ड खंजनपुर निवासी उज्जवल पांसे ने  बताया कि 6 दिसंबर 2023 को माँ इंदिरा पांसे घर पर अकेली थी दोपहर के समय अज्ञात महिला ने मां के साथ लूट की गई। सोने के कंगन और मंगल सूत्र लूटकर महिला फरार हो गई। शिकायत पर पुलिस ने लूट की घटना की जांच करने के लिए टीम बनाई। टीम को लूट की घटना का खुलासा करने में सफलता मिली है। पुलिस ने शक के आधार पर घर में काम करने वाली महिला संध्या वाघमारे से पूछताछ की गई। महिला से पूछताछ के दौरान उसने लूट की घटना को अंजाम देने की बात कबूल की है। महिला के पास से चोरी किए गए आभूषण जप्त कर लिए हैं।
लालच में दिया घटना को अंजाम
कोतवाली थाने की एसआई अश्विनी चौधरी ने बताया कि आरोपी महिला फरियादी के घर में ही बर्तन साफ करने का काम करती है। वृद्ध महिला के हाथों में सोने के कंगन और गले में मंगलसूत्र देखकर महिला लालच में आ गई। जब घर के अन्य सदस्य घर से बाहर चले गए और वृद्ध महिला घर पर अकेली थी तभी मौका देखकर आरोपी महिला संध्या  ने वृद्धा का मुंह और गला दबाया जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद वृद्धा के गले से मंगलसूत्र और हाथ से सोने के कंगन निकालकर महिला फरार हो गई। बताया गया कि महिला तीन-चार महीने से घर में काम करने आ रही थी। 
महिला ने इसके पहले भी की थी चोरी
एसआई अश्विनी चौधरी ने बताया आरोपी महिला ने इसके पहले भी चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जिसकी थाने में रिपोर्ट दर्ज है। पुलिस के मुताबिक आरोपीय महिला ने अपने ससुराल वालों के यहां चोरी की घटना को अंजाम दिया था। महिला का आदतन चोर होना बताया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला के खिलाफ धारा 392,452 मामला दर्ज कर महिला को न्यायालय पेश कर यहां से जेल भेज दिया है। 

Related Articles

Back to top button