Betul Today News: अब की बार बैतूल मांगे मंत्री पद, जिले से भाजपा को मिली है प्रचंड जीत
Betul Today News: This time Betul demands ministerial post, BJP gets massive victory from the district
Betul Today News: विधानसभा चुनाव 2023 बैतूल जिले में भाजपा को प्रचंड जीत मिली है। जिले की पांचों विधानसभा की सीटे भाजपा के खाते में गई। धमाकेदार जीत के बाद अब भाजपा से जिले वासियों को बहुत कुछ उम्मीद है। मंत्रिमंडल का गठन होने के पहले से ही बैतूल से अब मंत्री पद की मांग तेज होने लगी है। कांग्रेस ने दो बार बैतूल को मंत्री पद दिया है। अब जिलेवासियों को भाजपा से मंत्री पद मिलने की उम्मीदे है। भाजपा को भी मंत्री पद देना तो बनता है। मंत्री पद के दो प्रमुख दावेदार
मंत्री पद के दो विधायक प्रमुख दावेदार है। बैतूल से हेमंत खंडेलवाल का नाम पहले पायदान पर और दूसरा नाम मुलताई से चंद्रशेखर देशमुख का है।हेमंत खंडेलवाल जिले से भाजपा के सबसे ताकतवर नेताओ में एक है। दिल्ली से लेकर राज्य तक इनकी तूती बोलती है। श्री खंडेलवाल एक बार सांसद फिर बैतूल विधायक के पद के अलावा मप्र भाजपा के कई बड़े पदों पर रह चुके है। अब इस इस विधानसभा के चुनाव में भी वे सर्वाधिक मतों से विजय हुए हैं और दूसरी बार विधायक बने है। इस कारण से मंत्री पद की रेस में श्री खंडेलवाल सबसे आगे है। इसके बाद मंत्री पद की रेस में मुलताई से चंद्रशेखर देशमुख का नाम है। श्री देशमुख तीन बार विधायक रह चुके है। एक बार मासोद विधानसभा से विधायक रहे इसके बाद एक बार मुलताई विधानसभा से अब एक बार फिर मुलताई विधानसभा से विधायक बने है।अपने सरल स्वभाव से जाने जाने वाले श्री देशमुख मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के काफी करीबी है। इसका भी फायदा मिला सकता है। श्री देशमुख कुंबी समाज से आते है और कुनबी समाज चुनावों में हार जीत में अहमद भूमिका निभाता है। जिले में कुनबी समाज के सबसे ज्यादा वोटर है। कुनबी समाज को साधने और संतुष्ट करने श्री देशमुख को मंत्री बना सकते है।



