Betul Today News: कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे के अहंकार को जनता ने नकारा, मिली करारी हार, भले मानुष देशमुख की शानदार जीत
Betul Today News: Public rejected the arrogance of former Congress cabinet minister Sukhdev Panse, he got a crushing defeat, even though Manush Deshmukh won brilliantly.
Betul Today News: मुलताई विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे के अहंकार को मुलताई क्षेत्र की जनता नकार दिया है। पांसे की करारी हार हुई है। कांग्रेस प्रत्याशी सहित उनके समर्थक इतने अधिक मुगालते में थे कि वह हार ही नहीं सकते है। अपना एटीट्यूड दिखाने वालों को मुलताई की जनता ने सबक सिखा दिया है। मुलताई की जनता ने भले मानुष चंद्रशेखर देशमुख पर विश्वास जताते हुए शानदार जीत दिलाई है। सुखदेव पांसे की लगभग 15000 वोटो से करारी हार हुई है। पांसे की हार का प्रमुख कारण
सुखदेव पांसे की हार के कई प्रमुख कारण सामने आए है। आम जनता का मनना यह है कि जब से पांसे मंत्री बने तब से उनके स्वभाव में बदलाव आ गया। एक अहंकार आ गया था। जिससे जनता बेहद नाराज थी। दूसरी बात यह है कि 18 महीने तक पांसे मंत्री रहे लेकिन उन्होंने कोई भी बड़ा काम क्षेत्र के लिए नहीं किया। काम नहीं होने के कारण भी जनता नाराज थी। पांसे जब मंत्री थे तब पारसडोह के जलाशय से जाने वाली नहर का लेआउट बदल दिया गया। इससे कई किसान सिंचाई से वंचित रह गए। किसान भी बेहद नाराज थे। मंत्री बनने के पहले मुलताई को जिला बनाने का वादा किया था लेकिन मंत्री पद की कुर्सी पर बैठते ही पांसे ने आपने सुर बदलते हुए मुलताई को छोटा बताते हुए जिला बनाने से इंकार कर दिया। ताप्ती उद्गम स्थल का बेहतर बनाने की बात कही थी यह भी पूरा नहीं हुआ। पांसे ने 5 वर्ष में काम करने के बजाए स्वागत सत्कार में निकाल दिए। इस तरह से कई कारण है जिसके कारण पांसे को हार का मुंह देखना पड़ा है।



