Betul Bjp Today News: प्रधानमंत्री मोदी की सुनामी में बैतूल से कांग्रेस का सूपड़ा साफ, भाजपा की पाँचो सीटों शानदार जीत
Betul BJP Today News: In Prime Minister Modi's tsunami, Congress gets swept from Betul, BJP wins all five seats brilliantly.
Betul Bjp Today News: विधानसभा 2023 की रविवार को मतगणना हुई जिसमें भाजपा ने सभी सीटों पर शानदार जीत दर्ज की है। इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुनामी और लाड़ली बहना के कारण कांग्रेस का सुफड़ा साफ हो गया है। बैतूल में प्रधानमंत्री मोदी की रैली हुई थी। तभी प्रधानमंत्री ने कहा था कि कांग्रेस अभी से हार मानकर बैठ गई है। भाजपा की शानदार जीत होने वाली है। PM की यह बातें सच साबित हुई। बैतूल जिले की पाँचो विधानसभा सीटों पर भाजपा की जीत हुई है। बैतूल विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी हेमंत खंडेलवाल ने 15 हजार 533 मतों से जीत हासिल की है। हेमंत खण्डेलवाल को कुल 109183 मत मिले वही कांग्रेस प्रत्याशी निलय डागा को 93650 मत मिल पाए है। मुलताई विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व केबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे की 14842 मतों से करारी हार हुई है। यहाँ पांसे को महज 81224 मत मिले है और भाजपा प्रत्याशी चंद्रशेखर देशमुख को 96066 मत प्राप्त हुई है। आमला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी डॉ योगेश पंडागरे को 86726 मत मिले वही कांग्रेस प्रत्याशी मनोज मालवे को 74608 मत मिले है। यहाँ भाजपा प्रत्याशी की 12118 मतों से जीत हुई है। घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी गंगाबाई उइके को 103710 मत मिले और कांग्रेस प्रत्याशी को राहुल उइके को 99497 मत मिले है। यहाँ भाजपा को 4213 मतों से जीत मिली है। भैंसदेही विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह चौहान को 97719 मत मिले वही कांग्रेस के प्रत्याशी धरमू सिंह सिरसाम को 89330 मत मिले है। यहां भी 8389 मतों से भाजपा प्रत्याशी की जीत हुई है।


