Betul Critical Care Unit: पीएम मोदी ने बैतूल में क्रिटिकल केयर यूनिट का किया वर्चुअल भूमिपूजन, 16 करोड़ की लागत से बनेगा भवन

Betul Critical Care Unit: PM Modi performed virtual bhumi pujan of Critical Care Unit in Betul, building to be built at a cost of Rs 16 crore

Betul Critical Care Unit: बैतूल जिला चिकित्सालय परिसर में करोड़ों की लागत से क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण होने वाला है। सोमवार को भवन निर्माण का भूमिपूजन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ग्वालियर से वर्चुअल भूमिपूजन किया।  भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान सांसद, सीएमएचओ डॉ रविकांत उइके, सिविल सर्जन डॉ अशोक बारंगा, रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ अरुण जयसिंगपूरे  सहित अधिकारी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को ग्वालियर पहुंचे। प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत कई जगह भवनों का निर्माण किया जाना है। प्रधानमंत्री ग्वालियर से इसका भूमिपूजन किया। भवनों के निर्माण कार्य में बैतूल के क्रिटिकल केयर यूनिट का भी नाम शामिल है। प्रधानमंत्री द्वारा वर्चुअल तरीके से क्रिटिकल केयर यूनिट का भूमिपूजन किया। 
नए भवन बनने से मिलेगी बड़ी राहत
 सिविल सर्जन डॉ. अशोक बारंगा ने बताया कि अस्पताल परिसर में पार्किंग स्थल पर 16 करोड़ की लागत से तीन मंजिला क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण किया जा रहा है। इसका भूमिपूजन प्रधानमंत्री के हाथों किया गया। क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण होने से जिलेवासियों को लाभ मिलेंगा। कई गंभीर मरीजों का बैतूल में ही इलाज संभव हो पाएंगा। जो भी गंभीर मरीज अस्पताल में भर्ती होगा उसे सबसे पहले इसी क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती कर उपचार दिया जाएगा। उपचार और स्वास्थ्य में सुधार आने के बाद उसे अन्य वार्ड में शिफ्ट करेंगे। क्रिटिकल केयर यूनिट जिलेवासियों के लिए किसी सौगात से कम नहीं है। यह क्रिटिकल केयर यूनिट अत्याधुनिक मशीनों से लैस रहेगी, ताकि गंभीर मरीजों को भी उपचार मिल सके। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ग्वालियर से वर्चुअल लोकार्पण कार्यक्रम का एलएडी पर सीधा प्रसारण किया गया। इसे जनप्रतिनिधि और अधिकारियों ने भी देखा। 

Related Articles

Back to top button