Betul News : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान शिविर में 831 गर्भवती महिलाओं की जांच, 369 हाई रिस्क मिली

Betul News: 831 pregnant women examined in Prime Minister's Safe Motherhood Campaign camp, 369 found high risk

Betul News : बैतूल में गर्भावस्था से संबंधित जटिलताओं का पता लगाने और समय रहते उनका उपचार सुनिश्चित कर सुरक्षित प्रसव करवाने प्रतिमाह 9 एवं 25 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन किया जाता है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज कुमार हुरमाड़े ने बताया कि जिले में 09 अप्रैल को आयोजित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान शिविर में 831 गर्भवती महिलाओं की जाचं एवं 369 हाई रिस्क चिन्हित किया गया। इसके अलावा 82 सोनोग्राफी की गईं। शिविर में सभी महिलाओं की खून की जांच एवं जीडीएम की जांच की गई।

जिला चिकित्सालय बैतूल में आयोजित शिविर में स्त्री रोग चिकित्सक डॉ. प्रतिभा नरवरे इवने द्वारा 106 गर्भवती महिलाओं की चिकित्सकीय जांच की गई, जिसमें 30 गर्भवती महिलाओं को हाई रिस्क के रूप में चिन्हित किया गया, 82 गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चिचोली में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ रूपल श्रीवास्तव द्वारा 38 गर्भवती महिलाओं की जांच, जिसमें हाई रिस्क 38 महिलाएं पाई गईं। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहपुर में महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ महिमा सिंह द्वारा 93 गर्भवती महिलाओं की जांच, जिसमें 26 हाई रिस्क महिलाएं पाई गईं। सिविल अस्पताल आमला में महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ ईवान जेम्स द्वारा 65 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई, जिसमें हाई रिस्क 25 महिलाएं पाई गईं। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सेहरा में महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ श्रेया देवकते द्वारा 168 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई, जिसमें 33 महिलाएं हाई रिस्क पाई गईं। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भैंसदेही में स्त्री रोग चिकित्सा डॉ ज्योति सांवले द्वारा 33 गर्भवती महिलाओं की जांच, जिसमें 25 हाई रिस्क महिलाएं पाई गईं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीमपुर में स्त्री रोग चिकित्सक डॉ रामलखन प्रजापति द्वारा 121 गर्भवती महिलाओं की जांच, जिसमें 61 हाई रिस्क महिलाएं पाई गईं। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभात पट्टन में स्त्री रोग चिकित्सक डॉ सोनाली मरकाम द्वारा 24 गर्भवती महिलाओं की जांच, जिसमें 15 हाई रिस्क महिलाओं की जांच की गई।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुलताई में स्त्री रोग चिकित्सक डॉ सरिता कालभोर द्वारा 60 गर्भवती महिलाओं की जांच जिसमें 38 हाई रिस्क महिलाएं पाई गईं। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घोड़ाडोंगरी में स्त्री रोग चिकित्सक (पीजीएमओ) डॉ कविता कोरी द्वारा 70 गर्भवती महिलाओं की जांच, जिसमें 55 हाई रिस्क महिलाओं की जांच की गईं। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आठनेर में स्त्री रोग चिकित्सक प्रीति नरवरे द्वारा 53 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई, जिसमें 23 हाई रिस्क महिलाएं पाई गईं।
उन्होंने बताया कि शिविर का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व स्वास्थ्य संस्था में आवश्यक जांचे, चिकित्सकीय परीक्षण, परामर्श और हाई रिस्क महिलाओं का उचित प्रबंधन कर संस्थागत सुरक्षित प्रसव करवाना है जिससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button