Betul Crime News: बिजली पोल से केबल चुराने वाले 3 आरोपी गिरफतार, केबल सहित बाईक जप्त
Betul Crime News: 3 accused who stole cable from electricity pole arrested, bike along with cable seized

Betul Crime News: बैतूल जिले के शाहपुर थाना पुलिस ने बिजली पोल से केबल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शाहपुर थाना प्रभारी एबी महसकोले ने बताया कि 19 सितंबर को फरियादी लाईनमैन दीपचंद पिता अजुदी चौरे 56 वर्ष निवासी शाहपुर ने शिकायत दर्ज कराई की ग्राम नया निशाना के खेतों में लगे 10 बिजली पोल से अज्ञात लोगों ने केबल चोरी किया है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
थाना प्रभारी ने बताया कि बिजली ठेकेदार के द्वारा जिस कर्मचारी से उक्त लाईन लगाने का काम कराया गया था संदेह होने पर उक्त कर्मचारी राजेश उइके पिता नन्दलाल उड़के उम्र 23 साल निवसी- ग्राम झालपुरा थाना केसला जिला – नर्मदापुरम को अभिरक्षा में लेकर हिकमत – अमली से पूछताछ की गई। जिसने अपने अन्य साथी तुलाराम पिता छतरपाल उड़के उस 24 साल निवासी ग्राम खखरापुरा थाना केसला जिलानर्मदापुरम, दुर्गेश पिता शम्भुलाल कुमरे उम्र 20 साल निवासी ग्राम झालपुरा थाना केसला जिला नर्मदापुरम के साथ केबल चोरी करने की बात कबूल की। पुलिस ने तीनों आरोपियों की गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। आरोपियों के पास से 70 हजार का केबल, एक बाइक सहित कुल 1 लाख रुपये का मशरूका जप्त किया है। आरोपियों को पकड़ने में थाना प्रभारी ए. बी. मर्सकोले, उनि रवि ठाकुर, सउनि रामस्वरुप रघुवंशी, आर. क्र.- 57 विनय चौरे, आर. क्र.- 18 शिवेन्द्र तोमर आर. क्र.- 477 करण, सैनिक क्र.- 218 दिनेश, सैनिक क्र. 61 बालकिशन महत्वपूर्ण भूमिका रही।



