Betul Today News: सवा करोड़ में होगा भगवान परशुराम चौक का चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण, पूर्व सांसद हेमंत ने पूरा किया अपना वादा
Betul Today News: Lord Parshuram Chowk will be widened and beautified in 1.25 crore, former MP Hemant fulfilled his promise
Betul Today News: बैतूल नगर के विकास वार्ड में स्थित बहुप्रतीक्षित भगवान परशुराम चौक (कॉलेज चौक) के सौंदर्यीकरण समेत अनेक विकास कार्यो की शुरूआत हो गई। प्रथम चरण में यहॉ करीब 30 लाख रूपए की लागत से बनने वाले प्रतिक्षालय का भूमिपूजन भगवान परशुराम के जोरदार जयकारे के साथ अतिथि सांसद डी.डी.उइके, पूर्व सासंद हेमंत खंडेलवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष बबला शुक्ला, नगरपालिका अध्यक्ष पार्वतीबाई बारस्कर, उपाध्यक्ष महेश राठौर, विकास वार्ड के पार्षद एवं जिला योजना समिति के सदस्य आनंद प्रजापति के अलावा ब्राम्हण समाज के पदाधिकारियों, पार्षदो एवं गणमान्य नागरिकों की विशेष मौजूदगी में किया गया।ब्राम्हण समाज से किया गया वादा पूरा हुआ-हेमंत खंडेलवाल
पूर्व सासंद हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि भगवान परशुराम के नाम पर चौक करने एवं उसका बेहतरीन तरीके से सौंदर्यीकरण एवं विकास किया जाए इसको लेकर ब्राम्हण समाज से लगातार चर्चा होती रही और मिले सुक्षाव और किए गए वादे के अनुरूप परशुराम चौक पर होने वाले विभिन्न कार्यो की शुरूआत हो गई है। प्रथम चरण में करीब 30 लाख रूपए की लागत से प्रतिक्षालय का निर्माण किया जाएगा। जो दो माह में बनकर तैयार हो जाएगा। यात्री प्रतिक्षालय पर शेड बनाने के लिए सात लाख रूपए खर्च किए जाएंगे. परशुराम चौक का करीब 20 लाख रूपए से चौड़ीकरण कार्य होने के उपरांत करीब 25 लाख रूपए की लागत से ट्रेफिक सिग्नल, करीब 25 लाख रूपए से पे एंड यूज शौचालय, करीब चार लाख रूपए से हाई मास्ट लगाए जाएंगे। करीब सवा करोड़ रूपए की लागत से होने वाले ये कार्य चरणबद्ध तरीके से निर्धारित समयावधि में बनकर तैयार हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि ब्राम्हण समाज को विकास कार्य कराने में धन की कमी कभी भी आने नही दी जाएंगी। श्री खंडेलवाल ने शासकीय जेएच कॉलेज के नवनिर्मित सभाहाल का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने का सुक्षाव दिया जिसका उपस्थित सभी ने ताली बजाकर समर्थन किया।



