Mp Weather News: बैतूल जिले में झमाझम बारिश, MP के 7 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट
Mp Weather News: Heavy rain in Betul district, Orange alert for rain in 7 districts of MP
Mp Weather News: बैतूल जिले में फिर से बारिश की झड़ी शुरू हो गई है। जिले के सभी ब्लॉकों में शुक्रवार की रात को झमाझम बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश आमला, बैतूल और घोड़ाडोंगरी में हुई है। भीमपुर एक मात्र ब्लॉक में औसत बारिश का कोटा पूरा हुआ है। अन्य सभी 9 ब्लॉकों में अभी औसत बारिश पूरी नहीं हो पाई है।
जिले में गुरूवार से बारिश का दौर शुरू हुआ है। रिमझिम बारिश की झड़ी लगी है। शुक्रवार रात को जिला मुख्यालय सहित सभी ब्लॉकों में झमाझम बारिश होने के समाचार मिले है। इस बारिश से फसलों को भी फायदा होगा और बारिश का कोटा भी धीरे-धीरे पूरा होने लगा है। भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात से शनिवार सुबह 8 बजे तक बैतूल में 59.6, घोड़ाडोंगरी 57.0, चिचोली 48.4, शाहपुर 30.0, मुलताई 12.0, प्रभातपट्टन 12.4, आमला 84.0, भैंसदेही 29.0, आठनेर 12.2, भीमपुर में 25.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की है। अब तक जिले में औसत बारिश 684.6 मिलीमीटर यानी 27 इंच से अधिक बारिश हो चुकी है। जबकि औसत बारिश पूरी होने के लिए अभी 16 इंच बारिश की दरकार है। पिछले वर्ष 49 इंच बारिश हो चुकी थी। भीमपुर एक मात्र ब्लॉक है, जहां अब तक 1089.2 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है यहां औसत बारिश का आकड़ा पूरा हो चुका है।
इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग भोपाल ने शनिवार को जारी की एडवायजरी में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान बैतूल, हरदा, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, सिवनी सहित अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ अतिभारी वर्षा होने की संभावना है। इन जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
ये जिलों में जारी है येलो अलर्ट
विदिशा, रायसेन, सीहोर, भोपाल, राजगढ़, बुरहानपुर, खरगौन, इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, गुना, अशोकनगर, शीवपुरी, शीवपुरकलां, सीधी, अनूपपुर, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, बालाघाट, दमोह, सागर व छतरपुर जिलों में रतलाम, आगर, मंदसौर व नीमच जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।




