Betul Crime News: रात में जंगल के रास्ते हो रही थी गौतस्करी, हिन्दू सेना के कार्यकर्ताओं को देख मवेशी छोड़कर भागे तस्कर

Betul Crime News: raat mein jangal ke raaste ho rahee thee gautaskaree, hindoo sena ke kaaryakartaon ko dekh maveshee chhodakar bhaage taskar

Betul Crime News: बैतूल जिले में गौवंश तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। रात के समय गौवंश तस्करी के सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे है। रात को जंगल के रास्ते तस्कर मवेशियों को पैदल कत्लखाने ले जा रहे थे। इसकी सूचना राष्ट्रीय हिन्दू सेना को मिली। संगठन के पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। हिन्दू सेना के कार्यकर्ताओं को देख आरोपी मवेशी छोडक़र जंगल में भाग निकले।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय ने बताया कि सूचना मिली थी कि ग्राम बारव्ही में जंगल के रास्ते मवेशियों को कुछ तस्कर कत्लखाने ले जा रहे है। सूचना के आधार पर तस्करों की घेराबंदी की। हालांकि तस्कर मौके से भागने में कामयाब हो गए। गौवंश की तस्करी की जानकारी पुलिस को भी दी गई, सांईखेड़ा थाना प्रभारी रविकांत डहेरिया सहित पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और 10 नग मवेशियों को जब्त किया है।  हिन्दू सेना के एस वाघमारे ने बताया कि गौवंश बैतूलबाजार से खरीदी किए जाने की आशंका है। आए दिनों ग्राम बारव्ही क्षेत्र से गौवंश की तस्करी होते रहती है। तस्करों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा ही है। अधिकतर देखने में आया है कि तस्कर गाडिय़ों से पशुओं को क्रूरतापूर्वक भरकर महाराष्ट्र कत्लखाने ले जाते है। पकड़े गए मवेशियों को गौशाला भेज दिया है। पुलिस तस्करों की तलाश करने में जुटी है।

Related Articles

Back to top button