Betul Today News: हाईकोर्ट ने स्वीकार की डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे की याचिका, इस्तीफे के बाद चुनाव मैदान में उतरना लगभग तय
Betul Today News: High Court accepted the petition of Deputy Collector Nisha Bangre, almost certain to enter the election field after resignation

Betul Today News: डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे को हाईकोर्ट से फौरी तौर पर राहत मिल गई है। दरअसल उन्होंने पिछले दिनों अपना इस्तीफा राज्य शासन को सौंप दिया था, लेकिन 22 जुलाई को एक माह बीत जाने के बावजूद इसे स्वीकार नहीं किया गया। उन्होंने शासन के खिलाफ पिछले दिनों अपने ख्यातिनाम अधिवक्ता विवेक तन्खा और वरूण तन्खा के माध्यम से जबलपुर उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है। अपनी याचिका में निशा बांगरे ने बताया कि राज्य शासन उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं कर रहा है। अधिवक्ता के माध्यम से लगाई याचिका में हाईकोर्ट से इस्तीफा स्वीकार करने के निर्देश देने का आग्रह किया था। डिप्टी कलेक्टर बांगरे ने बताया कि उच्च न्यायालय में सोमवार को मामले की सुनवाई के बाद सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव को नोटिस जारी कर इस्तीफे पर कार्रवाई करने के लिए कहा है। उन्होंने बताया कि उनके अधिवक्ता ने तर्क दिया था कि यदि विभागीय जांच भी चल रही है तो इसे समाप्त कर इस्तीफा स्वीकार किया जा सकता है।
इस्तीफा स्वीकार हुआ तो मैदान में उतरना तय
यदि हाईकोर्ट के निर्देश पर राज्य शासन इस्तीफा स्वीकार करता है तो उनका चुनाव लडऩा तय माना जा रहा है। दरअसल विवेक तन्खा कांग्रेस से ही राज्य सभा सदस्य भी है। सूत्र बताते है कि पिछले दिनों कमलनाथ से निशा बांगरे की मुलाकत हुई थी। उन्हें हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता तन्खा से मिलकर अपना पक्ष रखने की सलाह दी गई। इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यदि 30 दिन में उनका इस्तीफा स्वीकार होता है तो वे आमला से कांग्रेस की उम्मीदवार हो सकती है।



