Betul Crime News: युवक की गला घोट कर हत्या करने वाले पति -पत्नी गिरफ्तार, पत्नी से फ़ोन पर बात करने से नाराज था आरोपी
Betul Crime News: Husband-wife arrested for strangulating a young man, the accused was angry after talking to his wife on the phone
Betul Crime News: बैतूल जिले के भैंसदेही थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई एक हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या की घटना को अंजाम देने वाले पति पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। भैसदेही एसडीओपी शिवचरण बोहित ने बताया कि थाना भैसदेही में 29 जुलाई को शिवचरण पिता छोटेलाल बामने उम्र 43 साल निवासी ग्राम चोपन का कुएं में शव मिला था। पुलिस ने मर्ग जांच में मृतक शिवचरण बामने पिता छोटेलाल बामने उम्र 43 साल नि. चोपन के परिजनों व्दारा मृतक की मृत्यु में संदेह होना जाहिर करने पर जाँच के दौरान मृतक की घटना दिनांक 27.07.23 को रात्री में लता बामने से अंतिम बार फोन पर बातचित होना पाए गया। तथ्यों के आधार पर संदेही लताबाई बामने एवं उसके पति नरसिंह बामने दोनो निवासी ग्राम चोपन से अलग-अलग पूछताछ की गई। मृतक शिवचरण की लता बाई से कई दिनों से मोबाइल पर बातचित हो रही थी व उसका घर पर आना जाना लगा रहता था। इसकी जानकारी उसके पति नरसिह को हुई थी, तब पति ने लता से उससे बात करने व घर आने जाने पर कहासुनी भी हुई। 27 जुलाई 2023 की रात को मृतक शिवचरण ने लताबाई को फोन किया तो उसके पति नरसिंह ने योजना बनाकर मृतक शिवचरण को रात्रि में अपने घर बुलाकर नरसिंह ने शिवचरण का गला दबाकर हत्या कर दी। शव को घर के पीछे करीबन 200 मीटर दूर प्रकाश बामने के कुएं से शव को फेंक दिया। मृतक शिचरण लताबाई से बातचित करता था व उसके यहाँ आना जाना था। इसी कारण आरोपी पति नरसिंह बामने के द्वारा योजना बनाकर मृतक को रात्रि मे अपने घर बुलाकर गला दबाकर हत्या कर दी। अपराध छिपाने मृतक के शव को प्रकाश के कुएं में फेंका गया। 5 अगस्त की मर्ग जांच एवं पीएम रिपोर्ट के आधार पर आरोपीगण 1. नरसिंह बामने और पत्नी लाताबाई बामने के विरूद्ध धारा 302,201,120 (बी), 34 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफतार किया है।
घटना का खुलासा करने में पुलिस अधीक्षक सिध्दार्थ चौधरी एवं अति पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी तथा एस. डी. ओपी भैंसदेही शिवचरण बोहित के निर्देशन में थाना प्रभारी भैंसदेही निरीक्षक जयंत मरस्कोल्हे, उनि प्रिती पाटिल, सउनि अवधेश वर्मा, सउनि प्रवीण पचौरी, प्रआर. 43 गुलाब सिंह मरकाम, प्रआर. 148 पंजाबराव आरक्षक 444 विवेक यादव,मआर, दीपमाला गुजरे, एवं सायबर सेल बैतूल का मामले के खुलासे में अहम भूमिका रही।



