Betul hanging news: 12 वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी कोतवाली पुलिस

Betul hanging news: 12th student committed suicide by hanging, Kotwali police engaged in investigation

Betul hanging news: बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम दनोरा में कक्षा 12 वीं में पढऩे वाले छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर खेड़ी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया गया।

कोतवाली थाना प्रभारी अजय सोनी ने बताया कि ग्राम दनोरा में छात्र शिखर पिता अशोक मासोदकर (18) ने शनिवार की रात को घर में ही नायलोन की रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि गांव में पुराने मकान के पास एक नया मकान का निर्माण किया जा रहा है। छात्र पढ़ाई करने का कहकर नए मकान में सोने के लिए गया था। सभी लोग पुराने मकान में सो रहे थे। रात के समय युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का रविवार सुबह जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस का कहना है कि आत्महत्या की घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने अभी कोई कारण नहीं बताया है। मृतक के पास से एक मोबाईल फोन जब्त किया है, इस मोबाईल फोन की कॉल डिटेल खंगाली जाएंगी। बताया जा रहा है कि छात्र बैतूल के एक निजी स्कूल में 12 वीं कक्षा में अध्ययनरत था। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही आत्महत्या का कारण सामने आ आएगा।

Related Articles

Back to top button